UP LEKHPAL BHARTI : लेखपाल भर्ती को लेकर जरूरी महत्वपूर्ण खबर, जान लें नही तो हो जाएगा नुकसान

By: Saurabh Ninawe

On: January 26, 2026

Follow Us:

Job Details

UP लेखपाल भर्ती खबर देखे अभी

UP LEKHPAL BHARTI : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती को लेकर लाखों विद्यार्थियों में इस समय उत्साह नजर आ रहा है और इस बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद लगभग हर प्रतियोगी छात्र-छात्रा अब इंतजार कर रहे हैं कि इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित हों। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रतियोगी छात्र छात्राओं से यह वादा किया गया था कि लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) का नोटिफिकेशन वह जल्द ही जारी करेंगे,

UP Lekhpal Bharti News

और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वादे को निभाते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) का नोटिफिकेशन जारी किया है और आवेदन प्रक्रिया अब पूर्ण हो चुकी है। यूपीएसएसएससी (UPSSSC) द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में कुछ चीजें बदली हैं जो पिछली भर्तियों में नहीं थी। लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) में एक बड़ा बदलाव हुआ है और उसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

ये भी पढ़े अभी

लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) के जारी नोटिफिकेशन में इस बार जो एक बड़ा बदलाव किया गया है वह बड़ा बदलाव है नेगेटिव मार्किंग यानी नकारात्मक अंक प्रणाली। पिछली भर्तियों में नेगेटिव मार्किंग जैसा कुछ भी नहीं होता था और अभ्यर्थियों को किसी भी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाते थे। लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन प्रश्नों में सामान्य हिंदी , सामान्य ज्ञान , गणित और ग्राम में समाज और विकास से प्रश्न पूछे जाएंगे और सबसे जो बड़ी बात है वह यही है कि अगर आप एक उत्तर गलत करते हैं,

तो आपको एक चौथाई अंक काट कर इसकी भरपाई करनी होगी यानी प्रत्येक एक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक आपके काटे जाएंगे। लाखों अभ्यर्थी हैं जिन्हें इस पैटर्न की जानकारी नहीं है और वह पुराने पैटर्न पर ही तैयारी कर रहे हैं। इस बदलाव को लेकर हजारों अभ्यर्थियों के हमें संदेश प्राप्त हुए हैं और उनकी यही चिंता रही है और जिज्ञासा भी कि नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में लागू होगी या नहीं आपको बता दें कि नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर आपके अंक काटे जाएंगे।

अगर आप चाहते हैं कि आपको आपके काम की खबरें और आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहे तो आप हमारे इस वेबसाइट से जुड़े रह सकते हैं और हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर पर नजर रख सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको हमारे द्वारा प्रकाशित की गई हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे पहले मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक आपको इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की मिट्टी में मिल जाएगा। पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और खबरों का सबसे तेज नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment