PF Balance Kaise Check kare : इस तरीके से करें अपने PF बैलेंस को चेक घर पर ही – इस आसान तरीके की मदद से

By: Saurabh Ninawe

On: February 14, 2026

Follow Us:

Job Details

PF Balance Kaise Check kare: जो भी लोग जॉब करते हैं वह अक्सर बोलते हैं कि उनकी सैलरी का कुछ परसेंट पैसा हमेशा pf में कटता है। अगर आप भी एंपलाई हैं मतलब आप कहीं काम करते हैं जॉब करते हैं तो आपको भी अपने PF की जानकारी होना चाहिए। काफी सारे लोग अक्सर PF को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आज आपकी सारी कन्फ्यूजन को दूर करने की कोशिश की जाएगी जैसे PF क्या होता है? PF में पैसा कितना कटता है। PF किस एंपलाई को दिया जाता है? और आप कब PF का पैसा निकाल सकते हैं?

PF क्या होता है ?

पी एफ का फुल फॉर्म देखा जाए तो वह होता है प्रोविडेंट फंड। पीएफ का फुल फॉर्म आपको पहले से भी पता होगा। लेकिन इसका मतलब यह होता है कि जिस तरह से आप किसी भी कंपनी में काम करते हैं। और ऐसा होता है कि जब आप उस कंपनी से काफी सालों तक जुड़े होते हैं|

तो आपको कंपनी कभी भी पूरा पैसा नहीं देती है। वह आपके सैलरी का कुछ भाग रख लेती है जो कि आपको बाद में दिया जाता है। आपकी सैलरी का लगभग 12% pf में जमा हो जाता है। और 12% पैसा कटने के बाद बाकी का पैसा आपके अकाउंट में जमा हो जाता है।

अगर आप किसी सरकारी नौकरी में है तो आपके रिटायरमेंट के बाद आप पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं या फिर अगर आप प्राइवेट कंपनी में है तो भी आपने अगर अपनी जॉब छोड़ दी है तो आप पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं।

पूरे देश भर में काफी सारे लोग PF सिस्टम से होकर उनको सैलरी मिलती होगी और PF को मैनेज करने वाला ऑर्गनाइजेशन को ही employees provident fund organization (EPFO) कहते है।
आपके प्रोविडेंट फंड में जमा हुआ पैसा उसका भी आपको व्याज मिलेगा। अगर आपको अपने फंड की जानकारी लेनी है तो आपको सबसे पहले EPFO के वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना पड़ेगा। रजिस्टर करते समय आपको पीएफ नंबर मांगा जाएगा और उसके बाद आपको यूजर आईडी पासवर्ड मिल जाएगा जिससे कि आपको यह पर लॉगिन कर सकते हैं। अगर आपने अपने PF अकाउंट का KYC नहीं करवाई है तो आप सबसे पहले अपने अकाउंट का KYC करना होगा।

PF अकाउंट से जुड़ी जानकारी।

  • सभी कंपनी जिसमे की कर्मचारी की संख्या 20 से अधिक है वो सारी कंपनी सरकार की EPF स्कीम में खुदको पंजीकृत करवाएगी। ये करना उस कंपनी के लिए अनिवार्य है।
  • PF अकाउंट में आपके ही वेतन का कुछ हिस्सा काट कर जमा किया जाता है। जो की आपको बाद में मिल जायेगा। आपके मूल वेतन से करीब 12% पैसा काट कर आपको मिलेगा।
  • आपके इस अकाउंट में kyc करना अनिवार्य है। कही भी खाते संबंधित पैसे का लेन देन हो वहा आपको kyc करना जरूरी हो जाता है।
  • आपके कंपनी के ओर से भी 12% जमा होता है। और इसी में से करीब 8.33% अलग करके आपके पेंशन कंट्रीब्यूशन वाले सेक्शन में डाल दिया जाता है। बाकी का 3.67% आपके 12% के साथ जुड़ कर आपके pf खाते में जमा हो जाता है।
  • सरकार भी आपको आपके खाते में जमा राशि पर व्याज देती है। 8.10% का व्याज आपको pf अकाउंट पर मिलता है।
PF Balance Kaise Check kare

अकाउंट से जुड़ी जानकारी।

  • हर साल सरकार द्वारा व्याज का दर बदलता रहता है। आपको वित्त वर्ष के व्याज दर के हिसाब से ही पैसा मिलेगा। पिछले कुछ वर्षो का देखा जाए तो 2022-23 में 8.10%,2021-22 में 8.50%, करीब 2020 तक 8.50% के दर से ही पैसा मिलता रहा।
  • आपको आपने आधार कार्ड के नंबर को आपने pf खाते में लिंक करना अनिवार्य है।
  • आपके लिए आपका pf का पैसा निकालना आसान हो चुका है। आप घर बैठे ही आपने पैसे को निकल सकते है। UAN के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपको आपका पैसा 3 से 7 दिन के अंदर मिल जाएगा। सरकारी छूटी या फिर किसी अन्य प्रकार की बंदी होने पर यह बढ़ भी सकता है। लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको जायदा समय nhi लगेगा आप बड़े आराम से अपना पैसा निकाल पाएंगे।

पैसा चेक करने का तरीका |

  • – सबसे पहले आपको EPFO के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे जिस पर की काफी दिनों से आपको कई सारी दिक्कतें आ रही होंगी। जैसे आप अपना अकाउंट नहीं देख पा रहे होंगे। और ना तो आप अपना बैलेंस चेक कर पा रहे होंगे। लेकिन अब अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां पर आपको लाल अक्षरों में लिखा मिलेगा कि अब आप उमंग एप्लीकेशन पर भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • – आपको अपने पासबुक की जानकारी लेने के लिए उमंग एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
  • – अपने मोबाइल नंबर के द्वारा आपको लॉगइन करना है।
  • – अगर आप उमंग ऐप पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो उसके लिए आपको सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा।
  • – लॉगइन होने के बाद आपको एक पोर्टल दिखाई देगा जिस पर की नीचे ‘आस्क उमंग’ का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा।
  • – ऊपर के कई सारे ऑप्शंस में आपको EPFO चुनना है।
  • – जैसे ही आप EPFO चुनते है उसके बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।
    जैसे व्यू पासबुक/बैलेंस ट्रेक क्लेम

डाउनलोड यूएएन कार्ड

  • आपको सबसे ऊपर वाला ऑप्शन चुन लेना है व्यू पासबुक का
  • उसके बाद आपको अपने यूएन नंबर को भरना है।
  • जैसे ही आप सेंड करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जो कि 6 डिजिट का ओटीपी होगा।ओटीपी इंटर करने के बाद आपको सेंड पर क्लिक कर देना है।
  • आपको इसके बाद अपने PF अकाउंट का सारा का सारा विवरण दिखाई देगा।
  • आपके अकाउंट में कितना एंपलॉयर शेयर है, कितना एम्पलाई शेयर है और कितना पेंशन कंट्रीब्यूशन इन सभी का विवरण आपको आपके मोबाइल पर मिल जाएगा।
  • अगर आपको और जानकारी लेनी है तो आप सी मोर का ऑप्शन पर क्लिक करेंगे और आपको आपके खाते की सारी जानकारी पूरे डिटेल के साथ मिल जाएगी।

आपको डिपोजिट डिटेल्स और विड्रवाल डिटेल्स भी मिल जायेगी। अगर आपको अपना पासबुक डाउनलोड करना है तो आप नीचे दिए गए ऑप्शन के माध्यम से पासबुक डाउनलोड भी कर सकते हैं। जैसे ही आप इस ऑप्शन को क्लिक करते है तो आपका पासबुक pdf में डाउनलोड हो जायेगी। डाउनलोड होने के बाद आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आपने अकाउंट की जानकारी ले सकेंगे। आप ऑफलाइन होकर भी PDF को देख सकते है। आपको आपके खाते की सारी जानकारी मिल जाएगी। आपको आपने व्याज का भी विवरण देखने को मिलेगा।

Disclaimer

sarkarijobfind.co किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment