E-Challan Payment : आपके गाड़ी ई चालान कैसे देखें, चालान ऑनलाइन कैसे भरें जाने पूरी जानकारी

By: Saurabh Ninawe

On: December 17, 2025

Follow Us:

Job Details

E-Challan Payment : हम सभी इस तथ्य से परिचित हैं कि वाहन चलाते समय चालाक द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा जो फाइन वसूला जाता है, उसे सामान्य भाषा में चालान कहा जाता हैं। चालान के अंतर्गत अर्थदंड और कारावास या फिर दोनों का प्रावधान हैं। इसका उद्देश्य नियमों के उल्लंघन की रोकथाम करना व चालाक के साथ अन्य लोगो को दुर्घटना से बचाना हैं। बीते समय से चालान को ट्रैफिक पुलिस एवं आर.टी.ओ. विभाग द्वारा रसीदे देकर जुर्माना राशि वसूली जाती रही हैं। परन्तु दिनांक 23 जुलाई 2019 से सम्पूर्ण भारत में मोटर वाहन अधिनियम को केंद्र सरकार द्वारा 2 व 4 पहिया वाहनों पर कार्यान्वित किया गया हैं। भारत की संसद द्वारा नियम को मान्यता प्रदान की गयी हैं।

इस नियम के अनुसार यदि कोई चालक सड़क पर रैश ड्राइविंग, ट्रैफिक सिग्नल जंपिंग, अत्यधिक तेज़ गति, बिना हेलमेट अथवा बिना जरूरी पेपर्स के ड्राइविंग करता पाया जाता हैं तो चालाक के वाहन का चालान किया जायेगा। यदि जाने-अनजाने में नियमों का उल्लंघन हो गया हो तो चालान की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन ही चालान (E-Challan Payment) का निबटारा भी किया जा सकता हैं।

कैसे भरें चलान

सरकार द्वारा लोगो को असुविधा से बचाने के लिए चालान को सरकारी वेब पोर्टल से जमा करवाया जाता हैं। सभी चालानों को पोर्टल पर अपलोड करने से पहले परिवहन अधिकारियो एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाँचा जाता हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आप ई- चालान कैसे देखें और ई चालान कैसे भरे ऑनलाइन माध्यम की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। ई चालान एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हैं, जिसका प्रयोग एंड्राइड बेस्ड मोबाइल ऐप एवं वेब इंटरफ़ेस पर किया जा सकता हैं।

इसकी शुरुआत व निगरानी भारत परिवहन निगम तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गयी हैं। पोर्टल पर सभी वाहनों एवं वाहन धारको की जरूरी जानकारियाँ उपलब्ध होंगी। इसके प्रयोग से वाहन धारक का बहुमूल्य समय एवं धन बचेगा, साथ ही किसी भी ऑफिस के बार-बार चक्कर एवं अत्यधिक कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में चालान जमा करने के लिए ई कोर्ट शुरू होंगे जिनका कार्य चालकों से चालान जमा करवाना होगा।

ई चालान की स्थिति देखने की प्रक्रिया – E Challan Status

  • सर्वप्रथम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक echallan.parivahan.gov.in ई-चालान वेबसाइट पर जाये।
  • अब होम पेज पर Check Online Services के विकल्प पर क्लिक करें।
e challan mode
  • अब आपके सामने कुछ विकल्प आ जायेंगे इसमें से ई चालान स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर चालान नंबर, वाहन नंबर अथवा डी एल नंबर में से एक का चयन करे, और जानकारियां भरें।
  • फिर कैप्चा कोड को भरें, इसके बाद गेट डिटेल बटन पर क्लिक करे।
E-Challan Payment
  • गेट डिटेल पर क्लिक करते है, आपके ई चालान की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी
  • प्रदर्शित चालान का पीडीऍफ़ अथवा प्रिंट आउट भी ले सकते हैं

ई-चालान ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया – E Challan Pay Online

  • सर्वप्रथम आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक echallan.parivahan.gov.in ई-चालान वेबसाईट पर जाना होगा।
  • साइट पर चेक चालान स्टेटस का चुनाव करे, अपना चालान नंबर, वाहन नम्बर अथवा डी.एल नंबर मैं से एक डालकर डिटेल्स प्राप्त करे।
  • यदि चालान किया गया होगा तो नीचे दर्शाया जायेगा, चालान होने की स्थिति में पे नाउ विकल्प को चुने।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डाले और प्राप्त ओटीपी को भरे।
  • इन सभी चरणों के बाद आपके सामने चालान डिटेल्स होंगी।
  • इसके बाद अपने बैंक का चयन करें।
  • पैसो के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ऑनलाइन बैंकिंग अथवा यूपीआई ऐप द्वारा किया जा सकता है।
  • अंत में ई चालान की वेब साइट पर जाकर अपना चालान नंबर, वाहन नंबर, डी.एल.संख्या डालकर चालान स्थिति देखेंगे
  • नीचे पेमेंट सोर्स में ऑनलाइन प्रदर्शित हो रहा होगा
  • वेब पोर्टल पर ही रिसिप्ट विकल्प को चुनकर चालान भुगतान का प्रिंट ले सकते हैं।

ई-चालान ऑनलाइन के लाभ

पोर्टल के द्वारा रिकार्डो एवं चालानों का शतप्रतिशत डिजिटलीकरण करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गयी हैं। पोर्टल ट्रैफिक विभाग को अनावश्यक कागज़ी दबाव से छुटकारा देगा एवं सभी कार्य ऑनलाइन करने की सुविधा प्रदान करता हैं। ट्रैफिक विभाग एवं वाहन चालकों के मध्य पारदर्शी कार्य प्रणाली को प्रोत्साहन मिलेगा। ट्रैफिक विभाग एवं जनता को धन हानि से बचाया जायेगा। चालकों से ज्यादा से ज्यादा चालान वसूली से सड़क दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क नियमो से ज्यादा से ज्यादा परिचित करना। चालान के नियम-कानून एवं वाहन चालाक की जानकारी को एक साझा मंच प्रदान करना। इसके साथ ही केंद्र व सभी राज्य आपस में वाहनों और इनके चालकों का रिकार्ड भी साझा कर सकेंगे।

Challan Status: Pay Challan Online से सम्बंधित कुछ प्रश्न

  • Q.1 : ई चालान भुगतान प्रक्रिया क्या है?
  • Ans : चालक द्वारा ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन पर चालान लिया जाता है। जिसमें चालाक को ऑनलाइन पोर्टल दस के माध्यम से दण्ड राशि जमा करनी होता हैं।
  • Q.2 : ई चालान कहाँ देखा या जमा करना होगा?
  • Ans : इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  • Q.3 : ई चालान का भुगतान कैसे कर सकते हैं?
  • Ans : चालान राशि को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कराया जा सकता हैं।
  • Q.4 : ई चालान की रसीद में कौन-कौन से डिटेल्स प्राप्त होंगे?
  • Ans : ई चालान की रसीद पर ये सभी अंकित होंगे : चेसीस नंबर, चालाक का नाम, पेमेंट गेटवे, प्रवर्तन अधिकारी का नाम व पद का विवरण, रशीद की संख्या, ई चालान का स्थान, भुगतान तारीख, कुल प्राप्त धन राशि, रशीद की तारीख, वाहन नंबर, बुक नंबर, ऑफिस का पता आदि।
  • Q.5 : ई चालान को ना भरने पर क्या कार्यवाही होती हैं?
  • Ans : ई चालान का भुगतान सही समय पर न करने से चालाक पर कानूनी कार्यवाही करने का प्रावधान हैं। सर्वप्रथम कोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस के पते पर समन जारी कर सकता हैं। न्यायाधीश द्वारा ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन करने एवं ई चालान भुगतान ना करने का स्पस्टीकरण मांगा जायेगा। कोर्ट द्वारा तुरंत राशि जमा करने के निर्देश जारी होंगे। यदि चालान अब भी पेंडिंग पाया जायेगा तो चालाक का लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही होगी।
  • Q.6 : गलत ई चालान हो तो क्या करना होगा?
  • Ans : ज्यादातर ई चालान तब जारी किया जाते है जब नियम उल्लंघन की कार्यवाही कैमरे में आ जाती हैं। ऐसे समय पर वाहन के नंबर प्लेट के नंबर का प्रयोग वाहन मालिक की पहचान एवं चालान जारी करने के लिए किया जाता हैं। यदि त्रुटि से गलत व्यक्ति का चालान हो जाये तो तुरंत यातायात पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए। मामले की विस्तृत जानकारी यातायात पुलिस को ई मेल करे, सही पाए जाने पर वे इसे रद्द कर देंगे। इस प्रकार से दंड राशि से बचा जा सकता हैं।

E-Challan Payment Online |

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment