Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana : सरकार लड़कियों की शादी के लिए देगी 51 हजार रुपये अपना फॉर्म भर दें

By: Saurabh Ninawe

On: February 5, 2026

Follow Us:

Job Details

Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हित में बहुत सी योजनाएं लायी जाती हैं। प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए उन्हें बहुत सी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना। इस योजना में प्रदेश के गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए राज्य सरकार अनुदान उपलब्ध कराएगी। यही नहीं UP Shadi Anudan Yojana का लाभ राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। चाहे वो ग्रामीण क्षेत्र में हो या फिर शहरी क्षेत्र में। शादी अनुदान योजना के तहत सभी लाभर्थियों को कन्या के विवाह हेतु 51000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।

शादी अनुदान योजना उत्तर प्रदेश के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी विवाह अनुदान योजना 2022 की शुरुआत की गयी है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के सभी गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने हेतु 51000 ( इक्यावन हजार रूपए ) की धनराशि प्रदान करना है जिससे उनका विवाह बिना किसी परेशानी के हो सके। इस योजना (Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana)  का लाभ उन सभी परिवारों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से इतने समर्थ नहीं हैं की अपनी बेटी की शादी करवा सकें। ऐसे परिवारों की मदद के लिए योगी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता की जाएगी जिससे गरीब परिवार की बेटियों का विवाह हो सके। इससे समाज में बेटियों को बोझ नहीं समझा जाएगा और उनके जन्म के समय ही उन्हें मार देने जैसी घटनाओं में भी कमी आएगी।

UP Shadi Anudan Yojana में आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की कन्या के विवाह हेतु अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए आवेदक को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस के लिए इच्छुक व्यक्ति समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गयी इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन फॉर्म भरना होगा। UP Shadi Anudan Yojana online apply के लिए सभी को http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। आगे जाने पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को नया पंजीकरण (नया आवेदन करने हेतु नीचे क्लिक करें) के सेक्शन पर जाएं।
UP-Shadi-Anudan-Yojana, Uttar Pradesh Vivah Anudan Yojana
  • यहाँ आप को अपनी श्रेणी / वर्ग का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव के लिए अपनी श्रेणी के विकल्प पर क्लीक करें। क्लीक करते ही आप के सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आप को यूपी विवाह अनुदान पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र में आप को इन से संबंधित जानकारी भरनी होगी – आवेदक का विवरण , शादी का विवरण वार्षिक आय का विवरण और बैंक का विवरण आदि संबंधित जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप को Save के विकल्प पर क्लीक करना है।
  • इस तरह से आप की पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस के बाद आप को डैशबोर्ड पर आकर आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करना होगा।

आवेदन पत्र संशोधन / फाइनल सबमिट करें

यदि आप को आवेदन पत्र में दी गयी किसी त्रुटि को सुधारना है या कोई अन्य आवश्यक बदलाव करना है तो आप को डैशबोर्ड पर आना होगा। यहाँ से आप त्रुटियों में सुधार करके फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। यहाँ जानिये पूरी प्रक्रिया –

  • डैशबोर्ड पर आवेदन पत्र संशोधन / फाइनल सबमिट करें के विकल्प पर क्लीक करें।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारिया भरनी होंगी।
  • आप यहाँ अपने Application Number, Bank Account Number और Password भरें।
  • अब आप को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरना होगा। इसके बाद Login के विकल्प पर क्लीक करें।
  • क्लीक करते ही आप के स्क्रीन पर शादी अनुदान योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आप यहाँ सभी त्रुटियों को सुधार सकते हैं। सभी सुधार करने के बाद Submit के बटन पर क्लीक कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप की उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

आवेदन पत्र की स्थिति ऐसे चेक करें

यदि आप ने भी UP Shadi Anudan Yojana में आवेदन किया है और आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। आगे हम आप को योजना में आवेदन की स्थिति जानने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आप को शादी अनुदान योजना के तहत निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • आप को दिए गए विकल्पों में से आवेदन पत्र की स्थिति (आवेदन पत्र की स्थिति पता करने हेतु यहा क्लिक करें) का लिंक दिखेगा।
  • आप को इस लिंक पर क्लीक करना है।
  • क्लीक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी जानकर जैसे – Application Number, Bank Account Number और Password दर्ज करना होगा।
  • इस के साथ ही आप को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को टाइप करना होगा। इसके बाद Login पर क्लीक कर दें।
  • इस पर क्लिक करते ही आप के सामने सम्बंधित जानकारी आ जाएगी।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment