UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 | सैलरी कितनी मिलेगी ?

(UPSSSC) Health Worker Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वेकेंसी के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस वेकेंसी  के माध्यम से कुल 5272 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से अधिकांश पद महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में चयनित उम्मीदवारों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करनी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया के लिए इस पोस्ट को आखिर तक जरुर पढ़ें।

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 Important Dates 

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियां बताई गई है, अगर आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक है तो आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

  • इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म में एडिटिंग 4 दिसंबर 2024 के दिन तक किया जा सकता है।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवम्बर 2024 तक रखी गई है।
  • फीस भुगतान का अंतिम समय 27 नवंबर 2024 तक रखा गया है। 

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 के लिए पदों की संख्या 

UPSSSC स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला भर्ती के लिए कुल 5272 रिक्तियां जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, अनुसूचित जनजाति के लिए पदों की संख्या को विभाजित किया गया है। महत्वपूर्ण जानकारियों के अनुसार बताना चाहेंगे, जनरल वर्ग के लोगों के लिए इस भर्ती में सबसे ज्यादा रिक्तियां जारी की गई है।

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 कास्ट के हिसाब से पदों की संख्या

ऐसे अभ्यर्थी जो अपने कास्ट के अनुसार इस भर्ती की रिक्तियों के बारे में जानना चाहते हैं तब उन्हें निम्नलिखित विभिन्न कास्ट के हिसाब बताए गए पद विवरण को जरुर पढ़ना चाहिए। 

  • जैसा कि आप जान चुके हैं जनरल वर्ग वालों के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियां जारी की गई है जोकी 2399 पद हैं। 
  • EWS वालो के लिए 489 रिक्तियां जारी की गई हैं।
  • ओबीसी कास्ट के लिए 1559 सीट खाली हैं।
  • अगर आप एससी कास्ट के अंतर्गत आते है तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस कास्ट के लिए कुल 435 रिक्तियां जारी की गई है।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 390 रिक्तियां जारी की गई हैं।

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यताओं अनुसार ही आपको इस भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। क्या आपके पास वह सभी योग्यताएं मौजूद जो इस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो निचे बताई गई योग्यताओं को जरुर पढ़ें।

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाला कोई भी अभ्यर्थी किसी जाने माने बोर्ड से 12th क्लास पास होना चाहिए
  • आवेदक के पास Auxiliary Nurse Midwifery का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आवेदक का यूपी नर्सिंग काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। 
  • आवेदक के पास UPSSSC PET 2023 का रिजल्ट उपलब्ध होना चाहिए।

अत्यधिक विस्तृत जानकारी के लिए  आप भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 Age Limitation

UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अधिसूचना के अनुसार आवेदक के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही आपके लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्र सीमा जन्म तिथि से लेकर 1 जुलाई 2024 तक काउंट की जाएगी। उम्र से जुड़ी डेडलाइन को आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 18 वर्ष पूरा होना जरूरी है। 
  • ऐसे लोग जो 30 साल से ऊपर हो चुके है और इस भर्ती की लास्ट उम्र सीमा को जाना चाहते हैं  तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, लास्ट 40 साल तक आप सी भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • ऐसे लोग भर्ती से जुड़ी छूट के बारे में जानना चाहते हैं, उन्हें  जानकारी के लिए बता दें, इस भर्ती के लिए भी कुछ कास्ट के लिए ऐज रिलैक्सेशन जैसी सुविधा का प्रावधान है। 

UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 Fees detail

जो कोई आवेदक इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है, उसे ऑनलाइन फीस का भुगतान भी करना होगा, जोकि  फॉर्म रजिस्ट्रेशन की फीस होती है।  

  • इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन के माध्यम से मात्र 25 रुपए का भुगतान करना होगा। 

सैलरी कितनी मिलेगी ?

  • स्टार्टिंग सैलरी 21700 रुपए प्रतिमाह होगी।
  • अधिकतम सैलरी 69100 रुपए प्रतिमाह होगी।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट  

  1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read : Atma nirbhar Bagwani Yojana | आत्मनिर्भर बागवानी योजना 2024

आवेदन प्रक्रिया

  • इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आपको UPSSSC की ऑफिशियल website पर पहुंचना होगा।
  • Website पर पहुँचने के बाद आपको यहाँ पर खुद का रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में आपको निजी को टाइप करना होता है, इसके बाद आपके पास Login से जुड़ी डिटेल प्राप्त हो जाएगी। 
  • अब आपको इस Website पर लॉग इन करना होगा।
  • आपको भर्ती से संबंधित आवेदन हेतु ऑनलाइन फॉर्म का लिंक प्राप्त हो जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको फॉर्म में सभी पूछी गई जानकारियों को टाइप कर लेना है। 
  • अगले स्टेप में आपको ऑनलाइन के माध्यम से फॉर्म फीस मात्र 25 रुपए का भुगतान करना होगा।
  • अगले स्टेप में आपके सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को फॉर्म में uploaded कर दें।
  • आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें।

अगर आप इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारियां पढ़ना कहते हैं तो यहाँ (ऑफिसियल नोटिफिकेशन ) विजिट करें।

1 thought on “UPSSSC Health Worker Recruitment 2024 | सैलरी कितनी मिलेगी ?”

Leave a Comment