UP Ration Card List | उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड की सूचि में अपना नाम देखें, जाने क्या- क्या मिलेगा लाभ

By: Saurabh Ninawe

On: October 25, 2025

Follow Us:

Job Details

UP Ration Card List : – दोस्तों नमस्कार, आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के आधीन कार्यरत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा जारी राशन कार्ड लिस्ट के बारे में। जैसा की आप सभी जानते हैं की राशन कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड की सहायता से आप सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मुफ़्त या सस्ती दर पर राशन ले सकते हैं, पते के प्रमाण हेतु राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं, राशन कार्ड की सहायता आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते है।

आज आपको हम एक आकड़ा बता दें जब कोरोना काल की संकट घडी आई थी उस समय सरकार ने राशन कार्ड की मदद से 80 करोड़ लोगो के घर मुफ्त राशन बाटा था। यह सब संभव हुआ राशन कार्ड की खाद्य वितरण प्रणाली की वजह से इसका मतलब साफ है की राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन ने लोगों को गरीबी, भुखमरी और कुपोषण से बचाया है। आगे जानें यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाईट fcs.up.gov.in पर राशन कार्ड धारकों की पात्रता सभी जिले की लिस्ट को अपलोड किया है जिससे आप अपने राशन कार्ड की दुकान, राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन और राशन कार्ड पर परिवार के सदस्यों के नाम आदि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ हम आपको आगे अपने पोस्ट में बताएंगे की कैसे आप UP Ration Card Lis को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। ये सभी जानकारी के लिए पूरा पेज पढना पड़ेगा |


UP Ration Card List 2023

No.आर्टिकल से संबंधितआर्टिकल से जुड़ी जानकारियाँ
1आर्टिकल का नामUP Ration Card List
2उत्तर प्रदेश FCS सिस्टम का पूरा नामअंग्रेजी में :- Food and Civil Supplies
हिन्दी में :- खाद्य और नागरिक आपूर्ति
3उत्तर प्रदेश के FCS पोर्टल की शुरुआत कब हुईजनवरी 2019
4FCS पोर्टल से संबंधित विभागउत्तर प्रदेश सरकार का खाद्य एवं रसद विभाग
5FCS पोर्टल के लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के राशन कार्ड धारक
6FCS पोर्टल का उद्देश्यसरकार द्वारा सस्ती दरों पर दिए जाने वाले राशन को ऑनलाइन और पारदर्शी सिस्टम के तहत राज्य की गरीब व पात्र जनता तक पहुंचाना
7UP Ration Card आधिकारिक वेबसाईटfcs.up.gov.in
8FCS के हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर :1967/14445, 1800 1800 150
9मुख्यालय का पताआयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग उ० प्र०,
द्वितीय तल, जवाहर भवन, लखनऊ (उ० प्र०), 226001
10सहायता और शिकायत हेतु ऑफिसियल ईमेल आईडीup.supplyfncs@gmail.com

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित आँकड़े :-UP Ration Card List

ये आकडे जो आप निचे पढ़ पा रहे है ये उत्तर प्रदेश की जारी ऑफिसियल वेबसाइट के आकडे है जो इस प्रकार से हैं –

क्रम संख्याखाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित सूचनाएँसंबंधित आँकड़े
1उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी राशन कार्ड3.62 करोड़
2राज्य के राशन कार्ड के लाभार्थियों की सूची14.96 करोड़
3राज्य में आधार कार्ड से लिंक राशन कार्ड की संख्या14.88 करोड़
4राज्य में आवंटित राशन की उचित दर दुकानों के सापेक्ष कार्यरत, निलम्बित, निरस्त एवं सम्बद्धीकरण दुकानों की संख्या79,479

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें :-

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी नागरिक हैं और आपका राशन कार्ड बना हुआ है तथा आप राशन कार्ड की लिस्ट चेक करना चाह रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार खाद्य एवं रसद विभाग के तहत विकसित FCS के आधिकारिक पोर्टल से चेक कर सकते हैं। यहाँ हम आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस प्रकार निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के सप्लाई मैनेजमेंट सिस्टम FCS के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाना है।
  • जब आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जाएंगे तो आपको पोर्टल के होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची से संबंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त हो जाएंगी। पेज पर आपको जिलेवार और श्रेणीवार राशन कार्ड धारकों की संख्या पता चल जाएगी।
क्रम संख्याUP Ration Card Listसंबंधित संख्या
1उत्तर प्रदेश राज्य के कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्डों की संख्या3,20,62,127
2उत्तर प्रदेश राज्य के कुल पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या13,64,39,779
3उत्तर प्रदेश राज्य के कुल अन्त्योदय राशन कार्डों की संख्या40,92,069
4उत्तर प्रदेश राज्य के कुल अन्त्योदय राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या1,31,62,604

राशन कार्ड की पात्रता सूची में लाभार्थी से संबंधित जानकारी कैसे देखें :-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपने बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आप FCS के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको वेबसाईट के होम पेज पर “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें का लिंक दिखेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
UP Ration Card List
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। पेज ओपन होने के बाद आपको यहाँ दो विकल्प दिखाई देंगे राशन कार्ड संख्या से और राशन कार्ड अन्य विवरण से दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • यदि आप राशन कार्ड संख्या से विकल्प का चयन करते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। नए पेज पर राशन कार्ड की डीटेल देखने के लिए अपने 12 अंकों के राशन कार्ड नंबर को डालें तथा इसके बाद कैपचा कोड डालकर खोजें” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करते ही राशन कार्ड की डीटेल आपके सामने आ जाएगी। इस तरह से आप अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन माध्यम से चेक कर पाएंगे।
  • और यदि आप राशन कार्ड अन्य विवरण से तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। इस ओपन हुए नए पेज पर अपने जिले, क्षेत्र, विकास खंड, राशन कार्ड के मुखिया का नाम, और कार्ड के प्रकार से संबंधित जानकारियों की भरें। जानकारी भरने के बाद कैपचा कोड डालकर खोजें के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की डीटेल आ जाएगी। इस तरह से आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment