UP Panchayat Sahayak Bharti : पंचायत सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, 12 वीं पास करें आवेदन

UP Panchayat Sahayak Bharti : इस बार उत्तर प्रदेश राज्य में जारी की गई पंचायत सहायक भर्ती के अंतर्गत 4821 पदों  पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है।  मुख्य रूप से इस भर्ती के अंतर्गत पंचायत सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे इस भर्ती को आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन होगी। आने वाली 15 जून 2024 के दिन से इस भर्ती के लिए ऑफलाइन फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे। इस दिन के बाद भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन फार्म प्राप्त करके भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी अभ्यर्थी का, भर्ती संबंधित कुछ अन्य सवाल है तब वह हमारे इस सम्पूर्ण आर्टिकल को पढ़ सकते हैं, जिसकी मदद से उन्हें अपने सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।।

UP Panchayat Sahayak Bharti Overview

भर्ती का नाम उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती
किस राज्य के लिए है  उत्तर प्रदेश
कुल पद  4821
आवेदन की शुरुवात 15 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2024
आवेदन प्रकार ऑफलाइन

UP Panchayat Sahayak Bharti Important Dates

अगर उत्तर प्रदेश का कोई नागरिक इस भर्ती के लिए इच्छुक है, तब वह भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों  के बार में, इस आर्टिकल में जान सकता है। भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां का वर्णन अब आगे पढ़ सकते हैं। 

  • 12 जून 2024 से 14 जून 2024 तक पंचायत द्वारा आवेदन पत्र की सूचना जारी की जाएगी।
  • अभ्यर्थी 15 जून से 30 जून तक आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।
  • 7 जुलाई से 14 जुलाई तक आवेदन करता की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 
  • 22 जुलाई से 24 जुलाई तक नियुक्ति पत्र प्रदान करने की तिथि है।

UP Panchayat Sahayak Bharti Educational Qualification

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कुछ महत्वपूर्ण पत्रताओं का होना जरूरी है। भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण पात्रताओं के बारे में जानने के लिए कोई भी अभ्यर्थी हमारे द्वारा बताई गई निम्नलिखित पत्रताओं को पढ़ सकते हैं।

  • उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।  
  • अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संबंधित अच्छी जानकारी होनी चाहिए। 
  • अभ्यर्थी को अपने निवास स्थान से संबंधित भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड 30 शब्द पर मिनट होनी चाहिए।

UP Panchayat Sahayak Bharti  Age Limitation

इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु, भर्ती विभाग द्वारा उम्र सीमा को निर्धारित किया गया है, जिसमे अभ्यर्थियों की न्यूनतम और अधिकतम आयु का विवरण देखने को मिलता है। कुछ जाती वर्गों के लिए आयु सीमा में छुट का प्रावधान है। भर्ती सम्बंधित आयु सीमा का विवरण आप निचे पढ़ सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए मिनिमम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • ज्यादा से ज्यदा 40 वर्ष के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • कुछ वर्गों के लिए आयु सीमा में छुट सम्बंधित जानकारी हेतु, ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

UP Panchayat Sahayak Bharti Apply Fees डिटेल

उत्तर प्रदेश के वह अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आवेदन संबंधित फीस के बारे में भी जरूर जानना चाहेंगे। अगर आप भी भर्ती संबंधित आवेदन फीस के बारे में जानना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन होंगे। इसलिए आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इसके साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी के अनुसार बताना चाहेंगे, भर्ती संबंधित ऑफलाइन फॉर्म को आप 15 जून को प्राप्त कर पाएंगे। 

UP Panchayat Sahayak Bharti  Salary Detail

भर्ती विभाग द्वारा इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार वेतन का निर्धारण किया गया है, पदों के अनुसार सैलरी का विवरण आप नीचे पढ़ सकते है। 

  • इस भर्ती के अंतर्गत सभी पदों के लिए न्यूनतम सैलरी ₹15000 रखी गई है। 
  • उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती के लिए अधिकतम सैलेरी ₹35000 तक रखी गई है।

Also Read : SBI Stree Shakti Yojana 2024 : महिलाएं यहाँ से पाएं 25 लाख तक का लोन, पात्रताएं और आवेदन के लिए यहाँ देखें

UP Panchayat Sahayak Bharti  Selection Process

उत्तर प्रदेश के वह अभ्यर्थी जो इस भर्ती के बारे में जानना चाहते हैं और भर्ती संबंधित चयन प्रक्रिया के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। उनकी समस्या का हल निकालते हुए इस आर्टिकल में हम भर्ती संबंधित सिलेक्शन प्रोसेस को बताने वाले हैं, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • पहले चरण में 15 जून के बाद से ऑफलाइन फॉर्म जारी कर दिया जाएगा, जिसे अभ्यर्थियों को भरना होगा। 
  • अगले चरण में आवेदकों के फॉर्म को इकट्ठा किया जाएगा, जिसकी निर्धारित तारीख 15 जून से लेकर 30 जून तक रहेगी। 
  • अगले चरण में मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसकी निर्धारित तिथि 7 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक होगी।
  • आखिर में अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसकी निर्धारित तिथि 22 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक होगी

UP Panchayat Sahayak Bharti Apply Process

उत्तर प्रदेश के वह अभ्यर्थी जो उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं अगर उनके पास भर्ती संबंधी संपूर्ण योग्यताएं हैं, तब वह इस भर्ती के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती संबंधित ऑफलाइन अप्लाई प्रक्रिया बहुत ही आसान है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • राज्य के अभ्यर्थी को सर्वप्रथम 15 जून 2024 के दिन जारी किए जाने वाले ऑफलाइन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
  • भर्ती संबंधित फार्म को प्राप्त करने के बाद, आपको फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां भरनी होगी, जैसे जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत, ग्राम पंचायत सम्बंधित जानकारियां।
  • इसके पश्चात ऑफलाइन फॉर्म के साथ शिक्षा संबंधी सभी डॉक्यूमेंट को संलग्न कर दें और भर्ती से संबंधित अन्य डॉक्यूमेंट को भी संलग्न कर सकते हैं। 
  • फार्म में अपने फोटो को भी चिपकाए और अपने हस्ताक्षर करें। 
  • आखिर में अपने फोन को अच्छी तरह चेक कर ले और फार्म जमा होने की तिथि के अनुसार इस फॉर्म को अपने नजदीकी कार्यालय में जमा करवा दें।

2 thoughts on “UP Panchayat Sahayak Bharti : पंचायत सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, 12 वीं पास करें आवेदन”

Leave a Comment