Sarkari Jamin ka Patta : सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनवाएं ऑनलाइन जाने कैसे बनता है

By: Saurabh Ninawe

On: January 24, 2026

Follow Us:

Job Details

Sarkari Jamin ka Patta | सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं : आर्थिक रूप से कमजोर और आवासहीन परिवारों के लिए सरकार नई – नई योजनाएं लाती रहती है। जिससे पात्र लोगों का स्तर में सुधार किया जा सकें। अगर आप सरकारी योजना का लाभ लेकर सरकारी जमीन का पट्टा बनवाना चाहते है, तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके पट्टा बनवा सकते है।

राजस्व विभाग द्वारा सरकारी जमीन का पट्टा प्रदान किया जाता है। जिससे भूमिहीन और आवासहीन परिवारों की मदद किया जा सकें। लेकिन अधिकांश लोगों को सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं इसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। जिसके कारण इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नहीं उठा पाते। इसलिए यहाँ हम सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन बनवाने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बता रहे है। तो चलिए शुरू करते है।

सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं ऑनलाइन ?

स्टेप-जमीन का पट्टा बनाने की वेबसाइट खोलें

सरकारी जमीन का पट्टा बनाने के लिए सबसे पहले हमें पट्टा बनाने की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में rcms.mp.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। इसके द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 आवासीय पट्टे विकल्प को चुनें

राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग सुविधाओं का विकल्प दिखाई देगा। हमें सरकारी जमीन का पट्टा बनाना है इसलिए मेनू में आवेदन विकल्प को चुनें। इसके बाद आवासीय पट्टे विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-भूमि का विवरण भरें

अब जिस सरकारी जमीन का पट्टा बनवाना है उसका विवरण भरना है। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम भरें। इसके बाद तहसील, आरआई सर्किल, पटवारी हल्का, ग्राम आदि विवरण सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-आवेदक एवं सीमाओं का विवरण भरें

अब जिसके नाम पर सरकारी जमीन का पट्टा बनवाना है उसका नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण भरें। इसके बाद जमीन की लम्बाई चौड़ाई भरकर चारों दिशाओं में किसका जमीन है उसका नाम लिखें |

स्टेप-पट्टा के लिए दस्तावेज संलग्न करें

सरकारी जमीन का पट्टा बनाने के लिए आपको सभी जरुरी दस्तावेज भी अपलोड करने पड़ेंगे। दस्तावेज में पंचायत प्रमाण पत्र, स्थल का फोटो, एवं नजरीय नक्शा लगेंगे। इन सभी दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें। फिर घोषणा में चेक मार्क लगाकर सेव करें बटन को चुनें।

स्टेप-जमीन पट्टा का पावती प्रिंट करें

जैसे ही सरकारी जमीन का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन सबमिट होगा, स्क्रीन पर उसका नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसके बाद नीचे प्रिंट पावती का विकल्प मिलेगा। हमें आवेदन की पावती की जरुरत पड़ेगी। इसे प्रिंट करने के लिए यहाँ प्रिंट पावती विकल्प को चुनें।

स्टेप-जमीन का पट्टा की पावती निकाले

इसके बाद स्क्रीन पर सरकारी जमीन का पट्टा बनाने हेतु आवेदन की पावती दिखाई देगा। इसमें आवेदन दिनांक, आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, आवेदन क्रमांक आदि विवरण दिया रहेगा। इसे आप प्रिंट करके अपने पास रख लें। जरुरत पड़ने पर राजस्व विभाग में इसे जमा करना पड़ेगा।

सारांश -:

सरकारी जमीन का पट्टा बनाने के लिए अपने राज्य की RCMS वेब पोर्टल में जाइये। इसके बाद मेनू में पट्टा हेतु आवेदन विकल्प को चुनें। फिर पट्टा बनवाने हेतु मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें और सभी जरुरी दस्तावेज उपलोड करें। अब ऑनलाइन आवेदन सबमिट करके पावती डाउनलोड कर लें। अगर आपके राज्य की राजस्व विभाग की पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है तब आप ऑफलाइन यानि निर्धारित फॉर्म को भरकर भी सरकारी जमीन का पट्टा बनवा सकते है।

Sarkari Jamin Ka Patta Kaise Banvayen

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

  • Q.1 :- जमीन का पट्टा कौन बनाता है ?
  • Ans :- ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन का पट्टा ग्राम पंचायत समिति बनाता है। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका/ नगर पंचायत द्वारा जमीन का पट्टा बनाकर दिया जाता है।
  • Q.2 :- जमीन का पट्टा कितने साल का होता है ?
  • Ans :- नियम संहिता के अनुसार 5 या 10 साल के लिए जमीन का पट्टा होता है। समिति के प्रस्ताव के अनुसार पट्टे अवधि घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
  • Q.3 :- जमीन के पट्टे कितने प्रकार के होते हैं?
  • Ans :- जमीन के पट्टे सामान्यतः 2 प्रकार के होते है। 1. मियादी या मुद्दती पट्टा 2. इस्तमरारी पट्टा।
  • Q.4 :- सरकारी जमीन का पट्टा कैसे बनाएं?
  • Ans :- इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी भूमिहीन व्यक्ति बिना किसी परेशानी के सरकारी जमीन का पट्टा बनवा पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या भू अभिलेख से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment