Ration Card List : राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करें? यहाँ से अपना नाम

By: Saurabh Ninawe

On: February 4, 2026

Follow Us:

Job Details

Ration Card List | यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 :- दोस्तों नमस्कार, आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के आधीन कार्यरत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के द्वारा जारी राशन कार्ड लिस्ट के बारे में। जैसा की आप सभी जानते हैं की राशन कार्ड हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन कार्ड की सहायता से आप सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मुफ़्त या सस्ती दर पर राशन ले सकते हैं, पते के प्रमाण हेतु राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं,

Ration Card List Check Name

राशन कार्ड की सहायता आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते है। आपको बता दें की कोरोना काल के इन दो वर्षों में जब गरीब जनता के पास खाने का संकट खड़ा हुआ तो भारत की केंद्र सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन बाँटा। यह सब संभव हुआ राशन कार्ड की खाद्य वितरण प्रणाली की वजह से इसका मतलब साफ है की राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन ने लोगों को गरीबी, भुखमरी और कुपोषण से बचाया है। आगे जानें यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें

दोस्तों उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिसियल वेबसाईट fcs.up.gov.in पर राशन कार्ड धारकों की पात्रता सूची को अपलोड किया है जिससे आप अपने राशन कार्ड की दुकान, राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन और राशन कार्ड पर परिवार के सदस्यों के नाम आदि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ हम आपको आगे आर्टिकल में बताएंगे की कैसे आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट (UP Ration Card List) को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। आपसे अनुरोध है की संबंधित जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Ration Card List | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें :-

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी नागरिक हैं और आपका राशन कार्ड बना हुआ है तथा आप राशन कार्ड की लिस्ट चेक करना चाह रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश राज्य सरकार खाद्य एवं रसद विभाग के तहत विकसित FCS के आधिकारिक पोर्टल से चेक कर सकते हैं। यहाँ हम आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस प्रकार निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के सप्लाई मैनेजमेंट सिस्टम FCS के आधिकारिक पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाना है।
  • जब आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुँच जाएंगे तो आपको पोर्टल के होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूची का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची से संबंधित सभी जानकारियाँ प्राप्त हो जाएंगी। पेज पर आपको जिलेवार और श्रेणीवार राशन कार्ड धारकों की संख्या पता चल जाएगी।

राशन कार्ड की पात्रता सूची में लाभार्थी से संबंधित जानकारी कैसे देखें :-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपने बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

ration card list
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। पेज ओपन होने के बाद आपको यहाँ दो विकल्प दिखाई देंगे “राशन कार्ड संख्या से” और राशन कार्ड अन्य विवरण से दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • यदि आप राशन कार्ड संख्या से विकल्प का चयन करते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। नए पेज पर राशन कार्ड की डीटेल देखने के लिए अपने 12 अंकों के राशन कार्ड नंबर को डालें तथा इसके बाद कैपचा कोड डालकर खोजें” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करते ही राशन कार्ड की डीटेल आपके सामने आ जाएगी। इस तरह से आप अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन माध्यम से चेक कर पाएंगे।
  • और यदि आप राशन कार्ड अन्य विवरण से तो आपके सामने एक नया पेज खुलता है। इस ओपन हुए नए पेज पर अपने जिले, क्षेत्र, विकास खंड, राशन कार्ड के मुखिया का नाम, और कार्ड के प्रकार से संबंधित जानकारियों की भरें। जानकारी भरने के बाद कैपचा कोड डालकर “खोजें” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की डीटेल आ जाएगी। इस तरह से आप राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपने राशन कार्ड की डीटेल ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment