Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024 | राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ Yojana 2024 : यूपी स्टेट गवर्नमेंट की एक छोटी सी मदद किसी परिवार की जिंदगी बदल सकती है। इसी बात का प्रमाण हमें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 से मिलाता है। यह योजना उत्तर प्रदेश के उन लाखों परिवारों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जिनके मुखिया का बिना कारण निधन हो गया है। इस Government Scheme  के तहत, लाभार्थी फैमिली को सीधे उनके Bank Account  में ₹30,000 की फाइनेंशियल सहायता दी जाती है। लेकिन यह पैसा नहीं है, बल्कि एक नए भविष्य की स्टार्टिंग है। इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च चलाने या एक छोटा सा बिजनेस शुरू करने के लिए किया जा सकता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है? कैसे आवेदन करना है? और इस योजना से कौन से लाभ मिल सकते है? आज के इस ब्लॉग पोस्ट में आपको इस योजना से जुड़े हर सवालों का जवाब मिल जाएगा। इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। 

Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024 Objective 

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 के यूपी सरकार द्वारा बताए जाने वाले उद्देश्य –

  • उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता का अन्य उद्देश्य, परिवार के बच्चों को उनकी पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
  • ऐसे परिवार जिनके मुखिया दुनिया में नहीं रहे, उनके जीवन व्यापन के लिए सहयोग प्रदान करने का उद्देश्य।
  • उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य।
  • उत्तर प्रदेश में गरीबों जैसी परेशानियों को खत्म करने का उद्देश्य।

Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024 Benefits 

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 से कौन कौन से लाभ मिलेंगे? क्या आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है तो आपको निम्नलिखित बातों को जरुर पढ़ना चाहिए। 

  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • ऐसे परिवार जिन्होंने अपने परिवार को असामयिक किसी सदस्य को खोया है अर्थात परिवार सदस्य की मृत्यु हो गई है ऐसे लोग इस योजना के लिए विशेष रूप लाभ उठा पाते हैं।
  • यह योजना कुछ प्रमुख राज्यों में उपलब्ध कराई गई है, जिसकी बदौलत अनेकों लोग इस योजना के लिए लाभार्थी बन पाए हैं।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक में ट्रांसफर किया जाता है इस सुविधा से लाभार्थियों को यह लाभ मिलता है कि उनका पैसा सही जगह पहुंच पाता है।
  • ऐसे लोगों को जिन्होंने अपने राज्य के तहत इस योजना के लिए अप्लाई किया है, और वह सभी इस योजना के लाभार्थी बन चुके है, उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में ₹30000 तक की राशि मिल जाती है।
  • जिन परिवारों के मुखिया का निधन हो गया है और जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें जीवन में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में इन लोगों को मुख्य रूप से लाभ प्राप्त हो पाएगा।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन हेतु पहले पात्रता पढ़ें  

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 की इन पात्रताओं  को जान ले, अन्यथा आपको योजना से जुड़े पैसे नहीं मिल पाएंगे।

  • इस योजना के लिए मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी को पात्र माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, यदि यह योजना अन्य राज्यों में भी उपलब्ध है तो उन राज्यों के निवासियों के लिए राज्य के नियमों के अनुसार पात्रता निर्धारित की हो सकती है।
  • इस योजना के तहत आवेदक के लिए आयु निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत वह आवेदक इस योजना के लिए पात्र मान जाएंगे जिनकी आयु कम से कम 19 वर्ष और ज्यादा ज्यादा 60 साल हो।
  • उत्तर प्रदेश में रहने वाले वे नागरिक जिनकी वार्षिक आय 56,000 रुपये से अधिक है, वह सभी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • उत्तर प्रदेश में रहने वाले वह नागरिक जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और उनकी वार्षिक इनकम ₹46000 से ज्यादा है तो वह इस योजना के लिए पत्र नहीं माने जाएंगे। अर्थात अगर कोई यूपी का ग्रामीण निवासी इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तब उसकी एनुअल इनकम 46000 रुपए से कम होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे निवासी जो आर्थिक रूप से गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उन्हें इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।

Also Read : Haryana Bijli Bill Mafi Yojana 2024 | हरियाणा बिजली बिल माफ़ी योजना

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ Yojana अप्लाई के लिए डॉक्यूमेंट

  1. आधार कार्ड
  2. वोटर आईडी पात्र
  3. इनकम प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. मुखिया का डेथ प्रमाण पत्र
  6. मुखिया का बर्थ प्रमाण पत्र
  7. बैंक खाता पासबुक
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. मोबाईल नंबर

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 अप्लाई  प्रोसेस | आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 के लिए आवेदन प्रोसेस जानना चाहते हैं, निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करें!

  • इस गवर्नमेंट योजना के लिए  पहले ऑफिसियल पोर्टल पर विजिट करें।
  • इस पोर्टल पहुंचने के बाद आपको होम टैब के बगल में आवेदन का विकल्प मिल जाएगा।
  • आवेदन के विकल्प के साथ आपको नया पंजीकरण का Option मिल जाएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ पर आपको निम्नलिखित डिटेल को टाइप करना होगा।
    • जनपद
    • निवासी
    • आवेदक का नाम
    • लिंग
    • जन्म तिथि
    • माता पिता का नाम
    • श्रेणी (कास्ट)
    • मोबाइल नंबर
    • कैप्चर कोड 
    • Verify Mobile No and send OTP 
  • Mobile Number पर प्राप्त OTP को Verify करें।
  • अब अगले स्टेप में आपको आधार कार्ड नंबर, और OTP  इंटर करना पड़ेगा।
  • अब Verify Aadhar submit application form वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको एक application number मिल जाएगा, इस नंबर की मदद से आपको इस वेबसाइट पर login करना होगा। 
  • अब OTP Verification प्रोसेस को पूरा करें।
  • अगले स्टेप में आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, यहां पर आपसे कुछ इंपोर्टेंट इनफार्मेशन पूछी जाएगी जैसे –
    • रजिस्ट्रेशन विवरण
    • बैंक खाते की डिटेल 
    • मृतक परिवार सदस्य की डिटेल 
  • यहाँ पर सभी इनफार्मेशन टाइप करने के बाद submit application form वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद अगले प्रोसेस में आपको उपरोक्त बताए गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करवा लेना है और  इस फॉर्म में uploaded कर देना है।
  • आखिर में submit वाले ऑप्शन पर क्लिक कर ले।
  • इसके अलावा आप यहाँ से अपने फॉर्म का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

1 thought on “Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024 | राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना”

Leave a Comment