Online Birth Certificate: घर बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनाना सीखे- Step by Step Guide

By: Saurabh Ninawe

On: January 21, 2026

Follow Us:

Job Details

online birth certificate

Online Birth Certificate : आधिकारिक रूप से अगर देखा जाए तो जन्म प्रमाण पत्र बनाने की अवधि बच्चों के जन्म होने के 21 दिनों के भीतर बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर देना चाहिए, लेकिन यदि आपने अभी तक बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाने का पूरा तरीका विस्तार पूर्वक स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं।

इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनाना एक जटिल कार्य होता था लेकिन इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के पश्चात अब कोई भी व्यक्ति कभी भी अपना बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ सामान्य दस्तावेजों के साथ बर्थ सर्टिफिकेट बनाना काफी आसान हो गया है आप आगे इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप घर बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की पूरी प्रक्रिया जानेंगे।

Birth Certificate Online: Overview

लेख का विषयजन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे करे?
आर्टिकल का नामOnline Birth Certificate 2024
आवेदन माध्यमऑनलाइन + ऑफलाइन
क्या घर बैठे ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बन सकता है?हाँ
शुल्कशुन्य (फ्री)
महत्वपूर्ण दस्तावेजसामान्य
कोण आवेदन कर सकता है?कोई भी
आर्टिकल का प्रकारलेटेस्ट अपडेट
किस राज्य के लिएसभी राज्य
होम पेजयहाँ क्लिक करे
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

जन्म प्रमाण पत्र क्यों है जरुरी 

बर्थ सर्टिफिकेट वह दस्तावेज होता है जो बच्चे की जन्मतिथि एवं पहचान पत्र के रूप में संबोधित करता है। बर्थ सर्टिफिकेट के कारण किसी व्यक्ति को उसके जन्म का प्रमाण मिलता है। इसके अलावा बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व भारत में कई अधिक है। बर्थ सर्टिफिकेट किसी विशेष राज्य में ही मायने नहीं है बल्कि भारत के सभी राज्यों में बर्थ सर्टिफिकेट का एक अहम दस्तावेजों का दर्जा दिया गया है।

बर्थ सर्टिफिकेट सभी के पास होना आवश्यक है यदि आपके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आप कुछ सामान्य दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बर्थ सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं बताएंगे साथ ही इसके लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची के बारे में भी बताएंगे।

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म
  • माता या पिता का कोई एक पहचान पत्र

How to Apply Online Birth Certificate

ऑनलाइन नया जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की कुछ इस प्रकार है

स्टेप 1: सबसे पहले आपको बर्थ सर्टिफिकेट की आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

  • बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं, जिसका इंटरफेस निम्न चित्र की तरह होगा।
birth certificate homepage
  • होम पेज पर जाने के पश्चात आपको General Public Sign up के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज ओपन होगा जिसका इंटरफेस निम्न है
sign up form
  • इस पेज पर आप देख पाएंगे कि यह एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म है जिसमें आपको बेहद सावधानी पूर्वक सही जानकारी दर्ज करनी है तथा submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के पश्चात आपको लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसका उपयोग आप आगे करेंगे।

स्टेप 2: बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए लॉगिन करें

  • सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात अब आपको होम पेज पर वापस आ जाना है।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको प्राप्त हुई लोगों आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन करना है।
  • लॉगिन हो जाने के पश्चात आपको Apply for Birth Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म देखने को मिलेगा इसे ध्यान पूर्वक भरना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • सबमिट हो जाने के पश्चात आपको रसीद प्राप्त होगी जिसका प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
  • प्रिंटआउट के साथ स्व अभी प्रमाणित फोटोकॉपी को अटैच करना है।

अतः अंत में आपको अपने सभी दस्तावेज और आवेदन फार्म के साथ जिले से संबंधित विभाग में जाकर जमा करना है।
अतः उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करने के पश्चात आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं चाहे आप देश के किसी भी राज्य से हो।

सारांश

उम्मीद है आपके घर बैठे Online Birth Certificate बनाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप समझ आई होगी। ऑनलाइन माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन करना बेहद आसान हो गया है, आप उपरोक्त स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते हैं।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment