Nrega Payment Status : सभी अपना नरेगा का पैसा ऐसे चेक कर सकते है, आपका कितना पैसा आया

By: Saurabh Ninawe

On: February 5, 2026

Follow Us:

Job Details

Nrega Payment Status : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मे काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों का पैसा सीधे उनके खाते मे जमा किया जाता है। इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। यानि मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके आप पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारकों को ऑनलाइन मनरेगा का पेमेंट चेक कैसे करते है इसके बारे मे जानकारी नहीं है। इसलिए वह इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है। लेकिन आप के इस आर्टिकल मे हम आपको नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक कैसे करे इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताने वाले है कृपया इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे तो चलिए शुरू करते है –

नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक कैसे करे का उद्देश्य –

नरेगा के पेमेंट की सूची को ऑनलाइन माध्यम से जारी करने हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य योजना के माध्यम से देश के सभी आवेदक नागरिकों को योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेमेंट की जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करवाना है। जिससे सभी राज्यों के नागरिक जिन्होंने योजना के अंतर्गत कार्य किया है, उन्हे योजना मे किए जाने वाले कार्य के दिनों के आधार पर प्रदान की जाने वाली धनराशि की पूरी जानकारी आसानी से पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जा सके। इससे लाभार्थियों को जारी पेमेंट ओर उनके द्वारा किए गए कार्य के डाटा मे किसी तरह की गलती नहीं होगी इसके साथ ही नागरिकों को उन्हे कार्य का भुगतान भी सही से किया जा सकेगा ओर योजना मे पारदर्शिता भी बनी रहेगी। अब श्रमिक कामगारों के द्वारा किए गए कार्य का सभी विवरण एंव वेतन से संबंधित विवरण को पोर्टल मे उपलब्ध किया गया है।

Nrega

Narega (नरेगा) योजना के नए आँकड़े ( 2022-23 ) –

संख्यायोजना से संबंधितआकंडे
1.सक्रिय कामगार15.05 करोड़
2.सृजित एसेट्स6.39 करोड़
3.उत्पादित व्यक्ति – दिवस75.77 करोड़
4.D.B.T लेनदेन5.07 करोड़
5.लाभित परिवार3.29 करोड़
6.वेयक्तिक श्रेणी कामगार1.83 करोड़

नरेगा का पैसा कैसे देखें ?

अगर दोस्तों आपका जॉब कार्ड बना हुआ है ओर आप नरेगा योजना मे काम करते है ओर नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की कुछ इस प्रकार से है –

Step -1 आधिकारिक वेबसाईट पर जाए 

नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करने के लिए दोस्तों सबसे पहले आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है। आप यहा क्लिक करके भी आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते है – Click Here

Step -2 अपने राज्य का नाम सलेक्ट करे 

नरेगा की आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के बाद दोस्तों आपको स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम देखने को मिलेगा यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सलेक्ट करना है –

Step -3 अपने जिले का नाम सलेक्ट करे 

अपने राज्य का नाम सलेक्ट करने के बाद दोस्तों आपको अपने जिले का नाम सलेक्ट करना है जैसा कि आप नीचे दी गई फ़ोटो मे देख सकते है –

Step – 4 अपने ब्लॉक का नाम सलेक्ट करे 

जैसे ही दोस्तों आप अपने राज्य ओर जिले का नाम सलेक्ट करेंगे तो उसके बाद आपकए सामने ब्लॉक लिस्ट ओपन होगी इसमे से आपको अपने ब्लॉक को सलेक्ट करना है –

Step -5 अपने पंचायत का नाम सलेक्ट करे 

जैसे ही दोस्तों आप राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम सलेक्ट करेंगे तो आपके सामने आपके ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की लिस्ट ओपन होगी आपको अपनी पंचायत को सलेक्ट करना है –

Step -6 Payment To Worker को सलेक्ट करे 

अपनी ग्राम पंचायत को सलेक्ट करने के बाद आपके सामने मनरेगा रिपोर्ट देखने के अलग-अलग ऑप्शनस आएंगे आपको नरेगा का पेमेंट चेक करना है इसीलिए यहाँ Consoliodate Report Of Payment To Worker के ऑप्शन को सलेक्ट करे जैसा की आप नीचे दी गई फ़ोटो मे देख सकते है –

Step -7 नरेगा का पेमेंट चेक करे –

Payment To Worker के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दोस्तों आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत की मनरेगा रिपोर्ट खुल जाएगी। यहाँ आपको जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता / पति का नाम, कार्य, का नाम, कितने दिन कार्य किया ओर कितने पैसे आपको मिलेंगे इसकी पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। इसमे आप अपना नाम खोजकर मनरेगा का पैसा चेक कर सकते है –

तो दोस्तों इस प्रकार से आप घर बेठे ऑनलाइन नरेगा का पेमेंट आसानी से चेक कर सकते है।

नरेगा का पैसा कैसे चेक करे से संबंधित कुछ सवाल ओर उनके जवाब ( FAQs ) –

  • Q.1 :- मनरेगा का पूरा नाम क्या है ?
  • Ans :- मनरेगा का पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है। इस योजना की शुरूआत 2 अक्टूबर 2005 को केंद्र सरकार द्वारा की गई थी।
  • Q.2 :- नरेगा का पैसा ऑनलाइन चेक कैसे करे ?
  • Ans :- नरेगा का पैसा कब आया व कितने दिन का कार्य करने का कितना पैसा आया है इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर संबंधित जानकारी भरकर आसानी से ऑनलाइन पूरी जानकारी चेक कर सकते है।
  • Q.3 :- Narega (नरेगा) का पैसा कब आता है ?
  • Ans :- नरेगा का पैसा श्रमिक के द्वारा नरेगा मे कार्य करने के बाद नरेगा मे कार्य करने वाले श्रमिक के सीधे बैंक अकाउंट मे भेज दिया जाता है।
  • Q.4 :- Narega (नरेगा) पेमेंट लिस्ट कैसे देखे ?
  • Ans :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल मे हमने आपको नरेगा का पैसा ऑनलाइन चेक कैसे करे इसके बारे मे पूरी जानकारी दी है आप इस आर्टिकल को शुरु से लेकर अंत तक जरूर पढे।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment