MNREGA : मनरेगा का पेमेंट चेक करें ऑनलाइन क्या होता है मनरेगा जाने यहाँ से

By: Saurabh Ninawe

On: January 23, 2026

Follow Us:

Job Details

देश के जिन भी नागरिकों ने मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य किया है, उन सभी जॉबकार्ड धारकों को मनरेगा के तहत प्रतिदिन प्रदान किए जाने वाले कार्य पर निर्धारित धनराशि की पेमेंट लिस्ट को सरकार द्वारा सभी राज्यों के नागरिकों के लिए जारी कर दी गई है। देश के जिन भी नागरिकों ने मनरेगा के तहत कार्य किया है, वह योजना के अंतर्गत प्रतिदिन किये गए कार्य की हाजरी और भुगतान राशि की जानकारी मनरेगा पेमेंट लिस्ट में देख सकेंगे, आवेदक नागरिक योजना के माध्यम से जारी की जाने वाली मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें? इससे सम्बंधित सभी जानकारी आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करने जा रहें हैं, देश के सभी नागरिक अपने-अपने राज्यों की जारी सूची में अपने पेमेंट की जानकारी देखने के लिए, इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें नरेगा के पेमेंट का उद्देश्य

MNREGA | मनरेगा के पेमेंट की सूची को ऑनलाइन माध्यम से जारी करने हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य योजना के माध्यम से देश के सभी आवेदक नागरिकों को योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पेमेंट की जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करवाना है। जिससे सभी राज्यों के नागरिक जिन्होंने योजना के अंतर्गत कार्य किया है, उन्हें योजना में किये जाने वाले कार्य के दिनों के आधार पर प्रदान की जाने वाली धनराशि की पूरी जानकारी आसानी से पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जा सके। इससे लाभार्थियों की जारी पेमेंट और उनके द्वारा किये गए कार्य के डाटा में किसी तरह की गलती नहीं होगी साथ ही नागरिकों को उनके कार्य का भुगतान भी सही से किया जा सकेगा और योजना में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। अब श्रमिक कामगारों के द्वारा किये गए कार्य का सभी विवरण एवं वेतन से संबंधी विवरण को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

MNREGA Update 2022

अब मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत काम करने वाले मज़दूरों के भुगतान प्रक्रिया में सरकार द्वारा अब वर्गीकरण कर दिया गया है। जिसे परोक्ष तौर पर आरक्षण के रूप में देखा जा रहा है। आप की जानकारी के लिए बता दें की मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मज़दूरों में से अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित व्यक्तियों को पहले भुगतान किया जाएगा। वहीँ अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों को कुछ इंतज़ार करना पड़ेगा।

मनरेगा का पेमेंट ऐसे चेक करें (Check MNREGA Payment)

नरेगा जॉब कार्डधारकों को सरकार द्वारा प्रतिदिन किये गए कार्य और उनकी हाजरी अनुसार पेमेंट आवेदकों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है, जिसके अंतर्गत आवेदक अपने पेमेंट भुगतान की जाँच आसानी से योजना के आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके लिए जॉबकार्ड धारकों को उनके किए गए कार्य पर कितनी धनराशि प्रदान की गई है, या पेमेंट की भुगतान राशि आवेदकों के बैंक खातों में पहुँची या नहीं इसके लिए आवेदक अपने राज्यों अनुसार मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक कर सकते हैं, इसकी जानकारी आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आवेदकों को ट्रांसपेरेंसी & एकाउंटेबिलिटी का विकल्प दिखाई देगा, यहाँ आपको Job Cards के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर राज्यों क लिस्ट खुलकर आ जाएगी, जिसमे से आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • अपने राज्य पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिपोर्ट्स का फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत अदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपने राज्य के जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल लोगों की सूची दिखाई देगी, जिसमे उनके नाम और जॉब कार्ड नंबर प्रदान किए गए होंगे।
  • यहाँ आपको अपने नाम को ढूँढ़कर अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको जॉब कार्ड से संबंधित सारा विवरण प्राप्त हो जाएगा, यहाँ आपके द्वारा योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की सूची प्राप्त हो जाएगी, जिसमे से आप जिस भी कार्य या वर्ष के पेमेंट भुगतान की जाँच करना चाहते हैं, आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको नीचे डिस्ट्रिक्ट नंबर ऑफ़ मस्टरोल यूसड का विकल्प दिखाई देगा, जिसके आगे दी गई सख्या पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने मस्टरोल डिटेल्स खुलकर आ जाएगी जिसमे आपको मस्टरोल रोल संख्या, तारीख, कार्य का नाम, संख्या आदि जानकारी के साथ प्रतिदिन किये गए कार्य की उपस्थिति के अनुसार आपकी हाजरी की जानकारी, और हाजरी के आधार पर प्रदान की गई पेमेंट के कुल भुगतान आदि की जानकारी प्रदान की गई होती है।
manrega job payment, MNREGA
  • इस तरह आप आपने खाते में प्रदान की गई धनराशि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

NREGA जॉब कार्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

NREGA योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए देश के इच्छुक आवेदक जो जॉब कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह दी गई प्रक्रिया को पढ़कर अपने जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज आ जाएगा, यहाँ आपको स्टेट डाटा एंट्री का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज पर राज्यों की सूची खुलकर आ जाएगी, जिसमे से आपको अपने राज्य के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • राज्य का चयन करने के बाद आपके सामने स्टेट लॉगिन का फॉर्म प्राप्त होगा।
  • यहाँ फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे वित्तीय वर्ष, रोल, यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन & जॉब कार्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको बीपीएल डाटा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फर्म खुलकर आ जाएगा यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, गांव, वर्ग, जिला आदि दर्ज करके आपको सेव के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा, जिसे आप अपनी आवेदन स्थिति की जाँच के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
  • अब सारी जानकारी भरने के बाद आपको यहाँ फॉर्म में अपनी फोटो अपलोड कर देनी होगी ।
  • इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment