Google me Job Kaise Paye | गूगल में जॉब कैसे पाए? जानिए पूरी प्रक्रिया

By: Saurabh Ninawe

On: October 11, 2025

Follow Us:

Job Details

अगर अच्छी कंपनी की बात की जाए तो उसमे Google सबसे ऊपर आता है। और बहुतों को ये समझ नही आता है कि Google me Job Kaise Paye? गूगल में जॉब पाना इतना आसान भी नही है। पर गूगल की जॉब एक प्रतिष्ठित जॉब में मानी जाती है।

आज के इस अर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि How to Apply for Job At Google in Hindi. आप आज जान जाएंगे कि गूगल में जॉब कैसे पाएं? साथ ही साथ गूगल जॉब इंटरव्यू और क्वालिफिकेशन का भी ज़िक्र करेंगे।

गूगल में जॉब के लिए अप्लाई के साथ साथ आप इसकी सुविधाओं से भी परिचित हो सकेंगे। आप जान सकेंगे कि गूगल वाकई क्यों बेहतर है।

Google me Job Kaise Paye? Full Process in Hindi

हर इंसान का सपना होता है अच्छी जॉब का और अच्छी सैलरी का। पर गूगल इन मामलों में सपने से भी बेहतर है। इंसान अगर गूगल की मिलने वाली सुविधाएं ही देख ले तो उसको लगेगा स्वर्ग ऐसा ही होता है।

गूगल अपने employee का बहुत ध्यान रखता है। जिसके लिए उनको बेहतरीन सुविधा मुहैया कराता है। जिसकी जानकारी आपको आगे मिलेगी।

अब बात करते हैं कि गूगल में जॉब कैसे मिलती है?

How to Apply For Job At Google in Hindi

दोस्तों हो सकता है अभी तक आपको इसकी सही जानकारी ही न हो कि गूगल में जॉब कैसे पाते हैं? या इसके लिए अप्लाई कहाँ करते हैं।

आज हम आपको बताते हैं कि गूगल में जॉब कैसे मिलेगी?

गूगल कई तरह से जॉब देता है। इसका जॉब प्रोवाइड कराने का पहला तरीका तो यह है कि यह बड़े अच्छे टेक्नोलॉजी संस्थान जैसे कि आईआईटी आदि में जाकर प्लेसमेंट करता है।

इसका एक तरीका और है कि यह https://carrers.google.com के माध्यम से भी जॉब प्रोवाइड करता है। आपको यहां अपनी क्वालिफिकेशन और स्किल के हिसाब से resume अपलोड करना होता है। फिर आपका इंटरव्यू होता है। जो ऑनलाइन कॉल के माध्यम से या ऑफलाइन भी हो सकता है।

गूगल में जॉब पाना उतना आसान भी नही है। इसके लिए आपके अंदर क्वालिफिकेशन और स्किल होना चाहिए।

आइये जानते हैं गूगल में जॉब पाने के लिए क्या क्या क्वालिफिकेशन चाहिए।

Qualification For Google Job Hindi –गूगल जॉब के लिए क्वालिफिकेशन

गूगल में जॉब पाने के लिए विशेष qualification चाहिए जिनके बारे में हम चर्चा करने जा रहे हैं।

सबसे पहले तो आपके पास शैक्षिक योग्यता होना चाहिए। जैसे Btech या Mtech या BCA/ MCA या कम्प्यूटर फील्ड से जुड़ी कोई डिग्री।

उसके बाद आपको कम्प्यूटर में पारंगत होना चाहिए।

आपको गणित, रीजनिंग का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

आपके पास अंग्रेजी भाषा मे भी पकड़ होनी चहिए।

इन सबके अलावा आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए।

ये थीं गूगल में जॉब पाने के लिए क्वालिफिकेशन। ( Qualifications For Google Job Hindi)

Google Job Interview – गूगल जॉब इंटरव्यू

अन्य कंपनियों की तरह गूगल भी जॉब इंटरव्यू करती है। यह इंटरव्यू थोड़ा कठिन होता है। क्योंकि गूगल स्मार्ट वर्क करने वाले employee ढूंढता है तो इसका तरीका भी अलग है।

ये ऑनलाइन भी इंटरव्यू ले सकता है और ऑफलाइन भी। इसके इंटरव्यू के लिए आपको आउट ऑफ द बॉक्स सोचना होगा। और किसी समस्या को सुलझाने के कई हल जानने होंगे। आपको क्विक डिसीजन लेने वाला इंसान बनना होगा। और सबसे ज़रूरी सकारात्मक होना पड़ेगा। आप ये नही कह सकते कि शायद ऐसा हो या नही ये नही हो पायेगा। आपको ऐसे उत्तर देने पड़ेंगे कि इंटरव्यू लेने वाले को यह आभास हो कि आप कोई भी समस्या का हल निकाल सकते हैं।

आपको तार्किक और विश्लेषण करने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए।

गूगल में जॉब करने वालों को मिलने वाली सुविधाएं

गूगल अपने जॉब करने वालों का बहुत खयाल रखता है। और यह विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाता है।

स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा गूगल अपने employee को कोई भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नही होने देता है। इसका एक अलग मेडिकल स्टाफ है। जहां गूगल में कार्य करने वाला कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है।

फिटनेस की सुविधा– गूगल gym जैसी सुविधा भी देता है। जिससे उसके एम्प्लोयी फिट रहें और उनका दिमाग भी अच्छा काम करता रहे।

स्विमिंग पूल और गेमिंग की सुविधा गूगल स्विमिंग और गेमिंग जैसी सुविधाएं भी देता है। आप स्विमिंग पूल में रिलैक्स कर सकते हैं। गेम खेलकर चिल मार सकते हैं।

दिन में 3 टाइम खाने की सुविधा– गूगल अपने यहां जॉब करने वालों को दिन में 3 टाइम खाने की सुविधा देता है। वो भी बिल्कुल मुफ्त।

अन्य सुविधाएं– जैसे पैटरनिटी या मैटरनिटी लीव देना, कपड़ों और बच्चों के लिए सुविधाएं आदि भी गूगल देता है।

कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को पेंशन देना यदि किसी गूगल कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो गूगल उसके परिवार को 50% सैलरी मंथली देता है। और यदि माँ भी नही है बस बेटा है तो उसको $1000 महीने का और साथ ही साथ 23 वर्ष तक कि मुफ्त शिक्षा देता है।

Conclusion-

गूगल में जॉब करना बहुत से लोगों का ड्रीम होता है। इसे यूँ ही ड्रीम जॉब नही कहा जाता है। गूगल की सुविधाएं देखकर ही काफी लोग इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। गूगल जैसी कंम्पनी में काम करना गर्व की बात है। आज का हर युवा जिसे कम्प्यूटर ज्ञान है वो एक बार इसका सपना तो ज़रूर ही देखता है।

गूगल में जॉब पाना कठिन तो है पर कहते हैं न कि अगर कोई काम शिद्दत से करो तो सफलता मिलती ही है। आज बहुत से लोग गूगल में जॉब पा रहे हैं। गूगल में जॉब के लिए अप्लाई करना और गूगल में जॉब पाना आपने इस आर्टिकल से जान लिया है। और साथ मे यह भी जाना है कि गूगल में जॉब के लिए इंटरव्यू कैसा होता है। गूगल की सुविधाएं भी जानकर आपको अच्छा महसूस हुआ होगा।

अगर आपको यह अर्टिकल Google me job Kaise Paye अच्छा लगा है और आप जान गए हैं कि How to Apply For Job at Google Hindi तो आप इस आर्टिकल को ज़रूर शेयर करिये। और हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करके रख लीजिए क्योंकि ऐसे ही आर्टिकल हम लाते रहते हैं।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment