Go Go Didi Yojana 2024 | गो गो दीदी योजना 2024

गो गो Didi Yojana : झारखंड की महिलाओं के जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई है गोगो दीदी योजना। यह योजना स्टेट Government  द्वारा शुरू की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए प्रदान किए जाते हैं। लेकिन यह योजना सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत करता है। गोगो दीदी योजना न केवल महिलाओं के जीवन को बदल सकती है बल्कि पूरे उड़ीसा राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस योजना के लिए पात्रताएं क्या हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं? इस योजना के बारे में अधिक जानने के लिए हमारा पूरी पोस्ट पढ़ें। 

Go Go Didi Yojana Objective

गो गो दीदी योजना के लिए झारखंड राज्य द्वारा बताए जाने वाले उद्देश्य –

  • झारखंड राज्य को महिला सशक्तिकरण राज्य बनाने का उद्देश्य।
  • राज्य में महिलाओं और पुरुषों में समानता लाने लाने का उद्देश्य।
  • राज्य में गरीबी को ख़त्म करने का उद्देश ।
  • झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक समस्याओं से मुक्त करने का उद्देश्य।
  • योजना के जरिए प्रदान की जाने वाली राशि की मदद से लाभार्थी परिवार के बच्चों में शिक्षा का प्रसार करने का उद्देश्य।
  • महिलाओं और उनके परिवार के हितों के बारे में सोचते हुए, उन्हें व्यवसाय प्रदान करने के उद्देश्य।
  • बाल विवाह, लिंग भेदभाव, और भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं को ख़त्म करने का उद्देश्य।
  •  समाज में महिलाओं के प्रति नजरिए को बदलने का उद्देश्य।

Go Go Didi Yojana Benefits

गो गो दीदी योजना के कौन से फायदे है जो सभी लाभार्थी  महिलाओं को मिल पाएंगे, इस बारे में आगे पढ़ें।

  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 2100 रुपए तक की राशि प्रतिमाह दी जाती है।
  • झारखंड की महिलाओं, बेटियों को इस योजना के तहत लाभ मिलते हैं। विशेष रूप से उन महिलाओं को जो आर्थिक रूप से कमजोर है और गरीबी रेखा के नीचे आती हैं।
  • यह योजना मुख्य रूप से महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक समस्याओं से स्वतंत्रता मिल पाती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले पैसों की मदद से महिलाएं अपने रोजमर्रा के जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
  • योजना से मिलने वाले आर्थिक सहयोग से कोई भी लाभार्थी महिला खुद का छोटा व्यवसाय भी शुरू कर सकती है, जिसकी मदद से उसके परिवार वालों को एक रोजगार मिल पाएगा।
  • इस योजना के सहारे महिलाएं खुद को आत्मिर्भर बना सकती हैं।
  • आत्मनिर्भर बनने के बाद महिलाओं की सामाजिक स्थिति में भी सुधार हो पायेगा।
  • इस योजना की मदद से महिलाओं की आर्थिक पूर्ति की मदद से वह अपने बच्चों के अच्छे भविष्य पर ध्यान दे सकती है। 
  • इस योजना के सहयोग से महिलाएं अपनी किसी लंबी बीमारी का इलाज करवा सकती है। 
  • इस योजना की मदद से राज्य के साथ साथ देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या, और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। 
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को डायरेक्ट लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
  • झारखंड की बालिकाओं को उनके जन्म उपरांत कुछ राशि प्रदान की जाती है, इसका उपयोग बालिकाओं के जरुरी काम की पूर्ति में किया जा सकता है।

गो गो दीदी योजना के लिए कौन लोग पात्र होंगे

गो गो दीदी योजना ऑफलाइन आवेदन करने से कुछ पात्रताएं जरुर पढ़ें – 

  • इस योजना के लिए केवल झारखंड राज्य की महिला पात्र मानी जाती है।
  • कम से कम 18 वर्ष की झारखंड में रहने वाली महिला इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • झारखंड की महिला और उनकी बेटियां दोनों इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • झारखंड की वह महिला जिसके परिवार में किसी सदस्य की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है वह सभी इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
  • झारखंड की महिला के पास मौजूद खुद के बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक होना चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी। 
  • अगर किसी महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है तो इस अवस्था में गो गो दीदी योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
  • अगर कोई महिला विवाहित है तो  उसके पास मैरिज सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज महिला के पास जरूर होने चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर पाएगी और इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।

Also Read : Rashtriya Parivarik Labh Yojana 2024 | राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

गो गो दीदी योजना आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  1. बैंक पासबुक
  2. आधार कार्ड
  3. राशन कार्ड
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. मोबाइल नंबर

आवेदन प्रक्रिया

गो गो दीदी योजना के लिए झारखंड की पात्र महिलाएं इस तरह ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रक्रिया आगे पढ़ें-

  • इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके लिए आपको सबसे पहले नजदीकी सरकारी कार्यालय जाना होगा, जहां पर सरकारी योजना से जुड़े कार्य पुरे किए जाते हैं।
  • कार्यालय जाते समय आपको साथ में उपरोक्त बताए गए दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे।
  • अब कार्यालय पहुंचकर किसी विशेष अधिकारी से योजना के बारे में बात करें और योजना का पीडीऍफ़ फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भर लेना है।
  • इस Form में आपसे निम्नलिखित बातें पूछी जा सकती है।
    • नाम 
    • पिता का नाम 
    • आधार कार्ड नंबर
    • मोबाइल नंबर 
    • बैंक खाता डिटेल 
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद उपरोक्त बताए गए सभी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी  फॉर्म के साथ स्टेपल कर लें।
  • अब इस फॉर्म को कार्यालय में ही जमा करवा दें।
  • आगे का प्रोसेस कार्यालय में पूरा किया जाएगा।

1 thought on “Go Go Didi Yojana 2024 | गो गो दीदी योजना 2024”

Leave a Comment