E Shram Card Portal : सरकार द्वारा दी गई 1000 रू की किस्त, ऐसे करे ऑनलाइन चेक अपने मोबाइल से

By: Saurabh Ninawe

On: February 14, 2026

Follow Us:

Job Details

E Shram Card Portal : केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से नागरिकों के लिए बहुत सारी सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हाल ही में भारत सरकार के श्रम एवम रोजगार मंत्रालय ने  देश के सभी  सम्मानीय नागरिकों के लिए ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 का शुभारंभ किया है । इस पोर्टल के आधार पर सभी मजदूरों को उनके कौशल के हिसाब से रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। ई श्रम कार्ड का लाभ लेने के लिए सभी मजदूर ई श्रम कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार की तरफ से ई श्रम कार्ड धारकों को हजार रुपए की किस्त दी गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से नई लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को देखने के लिए आपको इस लेख में जानकारी दी गई है।

E Shram Card पोर्टल 2023 के यह है मुख्य उद्देश्य

केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर, निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, ड्राइवर ,कृषि मजदूर ,शिल्पकार, आदि मजदूरों को पहचान दिलाने हेतु ही ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 की शुरुआत की गई थी। श्रम कार्ड से मजदूरों को बहुत फायदा मिलने वाला है। केंद्र सरकार मजदूरों को विशेष प्रकार की योजनाओं से जोड़ रही है

जैसे कि श्रमिक छात्रवृत्ति, श्रमिक पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना आदि। अब तक लगभग 26 करोड़ श्रम कार्ड बनाए जा चुके हैं श्रम कार्ड के माध्यम से भारत के आर्थिक तौर पर कमजोर बीपीएल सूची के श्रमिकों को फायदा मिलेगा। ई श्रम कार्ड धारकों को केंद्र सरकार ₹500 की सहायता राशी प्रदान किया जाता था । अब E-Shram Yojana 2023 के अंतर्गत सरकार ने 1 हजार रुपए की राशि श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की है।

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 की मुख्य विशेषताएं

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 की निम्न विशेषताएं हैं

  • श्रम कार्ड पंजीकरण करने पर मजदूरों को” यू निवर्सल अकाउंट नंबर” (UAE) दिया जाता है।
  • जिसके पास ई श्रम कार्ड है उसके बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाऐ और निशुल्क दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • ई श्रम कार्ड धारकों को उनके कौशल के हिसाब से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • केन्द्र सरकार द्धारा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों का डाटा बेस तैयार किया जाएगा । ई श्रम पोर्टल पर सामाजिक सुरक्षा योजना में सुधार करने के लिए आरंभ की गई है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।अभी तक कुल 18 करोड श्रमिक इस पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत फेरी वाले, सब्जी वाले, देश के मजदूर वर्ग के लोग सभी लाभान्वित होंगे।
  • सरकार इस श्रम कार्ड पोर्टल के तहत मजदूरों का डाटा बेस तैयार करेंगी जिससे कोरोना काल जैसी महामारी  भविष्य में  आती है तो इन  मजदूरों की सहायता की जा सके।
E Shram Card Portal

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 में आवेदन करने के लिए पात्रता

सरकार द्वारा ई- श्रम कार्ड के लिए जारी की गई पात्रता मापदंडो की सूची इस प्रकार है:-

  • ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रमिक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष की रखी गई है।
  • श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु मजदुर के पास कम से कम 90 दिन की मजदूरी का अनुभव होना चाहिए।
  • आर्थिक तौर पर कमजोर मजदूर और बीपीएल श्रेणी में आने वाले सभी मजदुर मजदूरी श्रम कार्ड में रजिस्ट्रेशन करने के प्राथमिक तौर पर पात्र होंगे।

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 में आवेदन करने के लिए आवेदक करता को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • आवेदन करने वाले श्रमिक का मोबाइल नंबर
  •  पासवर्ड साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 ! यह है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “registration on e Sharm”  के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहा पर आपको अपना मोबाइल नंबर (मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए) दर्ज कराना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • जिसको आपको दिए गए बॉक्स में दर्ज करना है और submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा आपकों इसमें पूछी गई सभी जानकारियां सही सही भरनी है। और submit के बटन को क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन ई श्रम कार्ड पोर्टल में हो जाएगा।

ई श्रम कार्ड पोर्टल 2023 में ऐसे करें पेमेंट स्टेटस चेक

e Shram Card योजना 2023 के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिकों के खाते में 1000 रू की राशि ट्रांसफर की गई जिसकी जानकारी लेने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फोलो करने होंगे।

  • सबसे पहले ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Esharm.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद E Shram card beneficiary status check link  पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आपको श्रमिक कार्ड नंबर,  यूएएन नंबर या आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
  • अब आप अपनी ई श्रम भुगतान स्थिति 2023 देख सकते हैं।

FAQ’s

Q1. ई श्रमिक पोर्टल का संचालन कौन करता है?

Ans:  e Shram Card योजना की शुरुआत केंद्रीय रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव ने की थी। इस योजना का संचालन लेबर और एंप्लॉयमेंट  मिनिस्ट्री भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Q2. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है?

Ans:  श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। जिसमे 60 वर्ष का होने पर व्यक्ति को 3000 रू की पेंशन दी जाएगी। अगर किसी नागरिक की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि के 50% उसके लाइफ पार्टनर को दिया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

अब हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज की हमारी यह जानकारी पसंद आयी होगी आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपको भारत सरकार द्वारा सभी मजदूर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए जारी की गई योजना के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू पर बात की है अगर आपके मन में अब भी कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमे पूछ सकते हैं या आप भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अगर आप केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा जारी की जाने वाली सभी योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहते हैं तो जुड़े रहिये हमारी इस वेबसाइट से धन्यवाद

Disclaimer :  sarkarijobfind.co किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment