Bihar Hari Khad Yojana 2024 | बिहार हरी खाद योजना 2024

Bihar Hari Khad Yojana 2024 : Bihar Sarkar  द्वारा शुरू की गई हरी खाद योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को हरी खाद के बीजों पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे वे अपनी भूमि की उर्वरता बढ़ा सके और फसलों का उत्पादन बढ़ा सकें। इस दौरान अगर आप पहली बार इस योजना के बारे में पढ़ रहे हैं, तब आप जरुर सोच रहे होंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या-क्या पात्रताएं मान्य हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है? आपकी इस जिज्ञासा का उत्तर जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ना चाहिए। अगर आप यह भी जानना चाहते हैं की इस योजना की मदद से किसान को कौन कौन से लाभ मिलते हैं तो आपको इस योजना में विभिन्न लाभों को जरुर पढ़ना चाहिए। 

Bihar Hari Khad Yojana 2024 Objective 

बिहार हरी खाद योजना के लिए बिहार सरकार द्वारा बताए जाने वाले उद्देश्य –

  • बिहार के किसानों की खेती में सहयोग देने का उद्देश्य।
  • इस योजना की मदद से किसानों के खेतों की मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने का उद्देश्य।
  • योजना की मदद से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त फसलों से किसानों को फसल बेचने वाला व्यवसाय प्रदान करने का उद्देश्य।
  • गरीब किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य।
  • इस योजना के अनुसार मिलने वाले लाभ की मदद से जल संरक्षण का उद्देश्य।
  • बिहार में खेती जैसे छेत्रों में बढ़ावा देने का उद्देश्य।
  • देश को  कृषि प्रधान देश बनाने में योगदान देने का उद्देश्य । 

Bihar Hari Khad Yojana Benefits

बिहार हरी खाद योजना से मिलने वाले विभिन्न फायदों का लेखाजोखा आप निचे पढ़ सकते हैं। 

  • बिहार हरी खाद योजना के तहत या राज्य  सरकार द्वारा मूंग और ढेंचा के खेती करने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के तहत किसानों को खेती की शुरुआत करने के लिए 20 किलो तक फसल सम्बंधित  बीज प्रदान किए जाते है।
  • इस योजना के तहत किसानों को फसल संबंधित सेवा प्रदान की जाने वाली सेवा के लिए होम डिलीवरी जैसी सुविधा भी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना की मदद से किसानों को अपनी फसलों के लिए पर्याप्त सेवाएं उपलब्ध हो पाती है और इसी के साथ में फसलों संबंधित होने वाले विभिन्न खर्चों की  बचत होती है।
  • इस योजना के तहत किसान अपनी फसलों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और अत्यधिक उत्पादन के परिणाम स्वरूप फसल बेचकर अधिक कमाई कर सकते हैं। 
  • इस योजना के तहत किसानों को प्राप्त होने वाली खाद की मदद से भूमि के उर्वरक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिसकी वजह से पर्यावरण को फायदा पहुंचता है।
  • इस योजना की मदद से मिलने वाली खाद, खेतों में उत्पन्न होने वाली फसलों को अच्छी क्वालिटी की फसल बनती है, जिसकी डिमांड मार्केट में हमें ज्यादा रहती है।
  • इस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले खाद की मदद से भूमि में जल आपूर्ति का अभाव नहीं रहता। इस तरह से जल संरक्षण में काफी हद तक फायदा मिलता है।
  • इस तरह की सरकारी योजना की मदद से किसानों को खुद का व्यवसाय प्राप्त हो पाता है और वह  आत्मनिर्भर किसान बन पाते हैं।।

बिहार हरी खाद योजना के लिए पात्रता

बिहार हरी खाद योजना के लिए आवेदन करने से पहले इन सभी पात्रताओं  को जरुर पढ़ें, आन्यथा आपका फॉर्म कैंसिल किया जा सकता है।

  • इस योजना के अंतर्गत वह किसान पात्र माने जाते हैं जो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।
  • ऐसे किसान जिनके पास खुद की जमीन है और खुद की जमीन का सरकारी प्रूफ मौजूद है तो वह सभी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • इस योजना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार, किसी के पास खुद की जमीन मौजूद होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • बिहार के वह किसान जिसके पास किसान होने का प्रमाण पत्र मौजूद है, वह सभी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • बिहार में रहने वाले ऐसे किसान जो खेती संबंधित अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं, वह सभी किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • बिहार के ऐसे  किसान जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी के अंतर्गत कार्यरत न हो, वह सभी किसान इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • बिहार में रहने वाले वह नागरिक जो किसान है और उनके पास योजना से संबंधित निर्धारित किए गए सभी डॉक्यूमेंट मौजूद है तब वह इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • किसान के बैंक खाते से उसका अपडेट किया गया आधार कार्ड लिंक जरूर होना चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्रता के दायरे में आ पाएगा। 

Also Read : Janani Suraksha Yojana 2024 | जननी सुरक्षा योजना 2024

बिहार हरी खाद योजना आवेदन हेतु लगने वाले डॉक्यूमेंट

बिहार हरी खाद योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं? तो इन सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करवा लें।

  1. खेती के लिए जमीन के कागज 
  2. किसान प्रमाण पत्र 
  3. खेती के लिए जमीन के कागज 
  4. आधार कार्ड 
  5. निवास प्रमाण पत्र 
  6. जाति प्रमाण पत्र 
  7. मोबाइल नंबर 
  8. पासपोर्ट साइज फोटो 

आवेदन प्रक्रिया

क्या आपको बिहार हरी खाद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आता है? अगर नहीं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • इस योजना के लिए आवेदन हेतु सर्वप्रथम बिहार हरी खाद योजना के ऑफिशियल वेब लिंक पर लैंड करें।
  • अब आपको इस Site पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यहाँ पर Login कर लेना है।
  • अब इस site पर आपको योजना से जुड़ा लिंक मिल जाएगा। 
  • लिंक पर क्लिक करें और किसान प्रमाणता से जुड़ी सभी इनफार्मेशन को यहां पर टाइप कर दें।
  • अब आपको बताए गए उपरोक्त सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को फॉर्म में uploaded कर लेना है।
  • आखिर में फॉर्म में दिए गए सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।

1 thought on “Bihar Hari Khad Yojana 2024 | बिहार हरी खाद योजना 2024”

Leave a Comment