Bhumi Ka Naksha Kaise Nikale : जन सेवा केंद्र जाए बिना भूमि का नक्शा निकाले अपने घर पर ही मोबाईल से

By: Saurabh Ninawe

On: February 14, 2026

Follow Us:

Job Details

Bhumi Ka Naksha Kaise Nikale – आज के इस डिजिटल जमाने में हम हर प्रकार की जानकारी इंटरनेट की सहायता से निकाल सकते हैं। जहां पहले के जमाने में अगर किसी व्यक्ति को भूमि का नक्शा देखनी होती थी तो उसे भूमि सुधार विभाग में आवेदन करना होता था। उसके पश्चात उसके द्वारा की गई आवेदन की जांच होती थी तब जाकर उसे भूमि का नक्शा दिया जाता था।

परंतु आज के वर्तमान समय में हम इंटरनेट की सहायता से भारत के किसी भी राज्य के किसी भी कोने की जमीन की नक्शा आसानी से देख सकते हैं। भारत सरकार एवं भारत की राज्य सरकार ने भूमि नक्शा देखने के लिए वेबसाइट पोर्टल बनाया है। जहां पर कोई भी व्यक्ति भूमि का नक्शा देख सकता है परंतु आज भी बहुत सारे लोगों को पता नहीं है कि भूमि का नक्शा कैसे निकाले। तो वैसे लोगों के लिए यह लेख बहुत अधिक लाभदायक होने वाला है।

आज के इस लेख में हम आपको भारत के किसी भी राज्य के किसी भी जमीन की नक्शा निकालने का संपूर्ण तरीका बताएंगे। अगर आप घर बैठे भूमि का नक्शा निकालना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ ले।

किसी भी भूमि का नक्शा कैसे निकाले ?

दोस्तों यहां पर निम्नलिखित रुप में आपको स्टेप बाय स्टेप भूमि का नक्शा निकालने की प्रक्रिया बताई गई है। आपको जिस भूमि का नक्शा निकालना है, उसका खेसरा नंबर आपको पता होना चाहिए उसके पश्चात आप सिलसिलेवार तरीके से आसानी से भूमि का नक्शा निकाल पाएंगे।

हम आपको बता देना चाहते हैं कि भारत के अलग-अलग राज्यों की भूमि की जानकारी अलग-अलग राज्यों के भूमि पोर्टल वेबसाइट पर मौजूद है। आपको जिस राज्य की भूमि की जानकारी निकालनी है, आपको उस राज्य के भूमि पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर हम आपको बिहार राज्य के भूमि पोर्टल से नक्शा निकाल कर दिखाएंगे। आप समान प्रक्रिया से किसी भी राज्य के भूमि पोर्टल वेबसाइट पर जाकर भूमि का नक्शा निकाल सकते हैं।

Step 1. आधिकारिक भूमि पोर्टल वेबसाइट पर जाएं।

सबसे पहले आपको जिस राज्य की भूमि का नक्शा निकालनी है। उस राज्य के आधिकारिक (Official) भूमि पोर्टल वेबसाइट पर चले जाना है।

Step 2. पब्लिक लॉगिन पर जाकर मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें।

  • जैसे ही आप भू मानचित्र पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलेगा। 
  • वहां पर आपको पब्लिक लॉगिन पर क्लिक करना है। 
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर को डाल देना है।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा जिसे डालकर वेरीफाई करना है।
  • अब आपको अपना नाम और ईमेल आईडी डाल देना है उसके पश्चात आप लॉगिन हो जाएंगे।

Step 3. Area Type में map के option पर click करे।

लॉगइन होते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलेगा जहां पर आप से Area Type सबसे पहले डालने के लिए कहा जाएगा। उस पर क्लिक करते ही आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से Map पर क्लिक कर देना है।

Step 4. अब आप area, District,Thana, Mauza (Village) को सही-सही डाले।

  • सबसे पहले area आपको डालना है।
    • अगर जमीन गांव का है, तो Rural डालें ।
    • शहर का है तो और Urben डाले।
  • अब आपको जिले का नाम को चयन करना है।
  • अब आपको थाना यानी की रजिस्ट्री ऑफिस कहां पर है उसका चयन करना है।
  • अब आपको मौजे का नाम यानी कि गांव के नाम का चयन करना है।
  • फिर नीचे में सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
Bhumi Ka Naksha Kaise Nikale
Bhumi Ka Naksha Kaise Nikale

Step 5. अब आपको जमीन का नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।

  • अगर आप जमीन के नक्शा को देखना चाहते हैं तो आप भी view sheet of e-map पर क्लिक करें।
  • अगर आप जमीन के नक्शा को डाउनलोड करना चाहते हैं तो रिक्वेस्ट फॉर डाउनलोड कॉपी पर क्लिक करें।

Step 6. खेसरा नंबर मिला कर भूमि का नक्शा देखें।

अब आपके सामने उस गांव के सभी भूमिका नक्शा दिखाई दे देगा। सभी भूमि के टुकड़े का नक्शा आपको खेसरा नंबर से संबोधित किया हुआ होगा। आपके अपना खेसरा नंबर मिला कर अपने जमीन की नक्शा को आसानी से देख सकते हैं।

2 मिनट में किसी भी जमीन का नक्शा कैसे निकाले ?

इंटरनेट की सहायता से हम भारत के किसी भी जमीन के नक्शा को आसानी से 2 मिनट के भीतर ही निकाल सकते हैं। यहां पर हम आपको 2 मिनट में किसी भी जमीन का नक्शा निकालने का तरीका बता रहे हैं आप इसे ध्यान पूर्वक पढ़ ले।

  • सबसे पहले राज्य के भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाएं।
  • मानचित्र देखने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर वहां पर जिला, थाना, मौजा की जानकारी को को डाले। और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने मानचित्र देखने एवं डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा उनमें से किसी पर क्लिक कर दे।
  • अब आपके सामने मानचित्र आ जाएगा और आप अपने खेसरा नंबर को मिलाकर उस जमीन के नक्शा को देख सकते।

FAQ

Q. किसी भी भूमि का नक्शा कैसे निकाले?

किसी भी भूमि का नक्शा भूमि पोर्टल अधिकारी वेबसाइट से जाकर निकाले जिसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।

Q. किसी भी जमीन का नक्शा कैसे देखे?

किसी भी जमीन का नक्शा आप आधिकारिक भूमि पोर्टल वेबसाइट पर जाकर खेसरा नंबर की सहायता से देख सकते है।

Q. किसी भी जमीन का नक्शा देखने वाला ऐप कौन सा है?

वर्तमान समय में Bhunaksha CG सबसे बेहतरीन जमीन का नक्शा देखने वाला ऐप है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको किसी भी भूमि का नक्शा कैसे निकाले के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया है । हमें पूरा विश्वास है कि हमारे इस लेख की द्वारा दी गई जानकारी से आप आसानी से भूमि का नक्शा निकाल पाएंगे। अगर हमारे इस लेख से आपको बेहतर जानकारी मिली है तो इस लेख को जरूर दोस्तों के साथ साझा करें।

Disclaimer :  sarkarijobfind.co किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment