Ayushman Card | आपका आयुष्मान कार्ड बना क्या ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम?

By: Saurabh Ninawe

On: December 14, 2025

Follow Us:

Job Details

Ayushman Card | आयुष्मान भारत योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी है। इसके तहत आपको 5 लाख रूपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अगर आपका नाम इस सूची में है तो आप बीमार होने पर इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रूपए तक का इलाज फ्री में करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। इसके लिए ये आवश्यक है कि आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 में होना चाहिए। इसलिए आप भी अगर इस लाभ उठाना चाहते हैं और इस स्कीम के पात्र हैं तो आप Ayushman Bharat Yojana List में अपना नाम अवश्य देखें

जिन लोगों का भी नाम इस सूची में है वो लोग अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड को आप कभी भी जरुरत के अनुसार बीमार होने पर हॉस्पिटल में इस्तेमाल कर सकते हैं और 5 लाख तक का इलाज भी करवा सकते हैं। इससे सम्बंधित जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से दे रहे हैं। साथ ही आप अपना नाम इस सूची में कैसे देख सकते हैं वो प्रक्रिया भी हम आगे इसमें बताएंगे। इस टॉपिक से जुडी अधिक जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए

Ayushman Card | आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें ?

एबीवाई -जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए व्यक्ति का नाम जन आरोग्य योजना लाभार्थी सूची में आवश्यक रूप से होना चहिये। अगर आपका नाम एबीवाई लिस्ट में नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। ये जानने के लिए की आपका नाम लिस्ट में है या नहीं आप यहाँ दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से पता कर सकते हैं। हम अपने आर्टिकल में आगे बताने जा रहे हैं की आप एबीवाई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अलग अलग तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं। कृपया जानने के लिए आर्टिकल पढ़ते रहे।

हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से
  • एबीवाई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे जांनने के लिए आप इस योजना से सम्ब्नधित हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको 14555 पर फ़ोन करना होगा।
  • उसके बाद आपसे मांगी गयी सभी जानकारी को सही सही बताना होगा।
  • इसके बाद आपकी दी गयी जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में जांच करके आपको ये जानकारी दे दी जाएगी की आपका नाम इस सूची में है या नहीं।
  • इस माध्यम से आप इंटरनेट न होने की स्थिति में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल के माध्यम से

  • सबसे पहले आपको इस योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल www.pmjay.gov.in पर जाना होगा।
aayushmaan-bharat-yojna, Ayushman Card
  • इसके बाद आप होमपेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको होमपेज पर “Am I Eligible ” साइन पर क्लिक करना होगा। कृपया नीचे दिए गए पिक्चर के माध्यम से समझें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप देख सकते हैं की कुछ सूचनाएं दी गयी हैं जो योजना से सम्बंधित हैं। इसके बांये तरफ आप लॉगिन के अंतर्गत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालने का ऑप्शन देख सकते हैं।
  • अब आपको यहाँ मांगी गयी जानकारी मतलब कैप्चा कोड और अपना मोबाइल नंबर भरना है। फिर Generate OTP पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा। साथ ही आपको अंकित किये गए मोबाइल नंबर पर एक ओ टी पी आएगा। अब आपको इस ओ टी पी को नियत स्थान पर भर देना है।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको पूछी गयी सभी जरुरी जानकारी सही सही और पूरी तरह से भरनी है। फिर आपको “search  के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आप की जानकारी खुल जाएगी अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 में होगा। अगर आपका नाम अभी तक लिस्ट में नहीं है तो आपके सामने “नो रिजल्ट फाउंड “का विकल्प दिखा दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट क्या है ?

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 एक ऐसी सूची है जिसमे उन सभी पात्र लोगों के नाम हैं जो Ayushman Bharat Yojna के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इस स्कीम के तहत देशभर में जितने भी आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोग हैं उन सभी लोगों का हेल्थ इंश्योरेंस किया जाता है। इस स्कीम के तहत जिसका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है सभी पात्र लोग जिनका नाम इस सूची में होगा उन सभी को 5 लाख रूपए सालाना के हिसाब से बीमा मिलेगा। इसके अंतर्गत अगर वो बीमार होते हैं|

और अस्पताल में भर्ती होते हैं तो उनका खर्च सरकार उठाएगी इस स्कीम के माध्यम से। बीमार व्यक्ति को सिर्फ अपना गोल्डन / आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। इस एबीवाई स्कीम के तहत लगभग सभी प्रकार की बीमारिया और उनके इलाज का खर्च का कवर है। किसी भी तरह की बीमारी से ग्रसित होने पर लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत किसी भी अस्पताल में भर्ती होने का हक़ रखता है

एबीवाई लिस्ट के तहत पंजीकृत सभी आयुष्मान कार्ड धारक जरुरत पड़ने पर किसी भी सरकारी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करा सकते हैं। यही नहीं जो भी प्राइवेट अस्पताल सरकार के पैनल में शामिल हैं वो अस्पताल भी भी लाभार्थी हेतु खुले रहेंगे मतलब आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में पंजीकृत व्यक्ति ऐसे निजी अस्पतालों में भी भर्ती हो सकता है। और अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज करवा सकता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी विशेषता ये है की अब भर्ती होने पर पेपरवर्क से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही अब कार्ड के माध्यम से कैशलेस सुविधा हो गयी है

Ayushman Card Name List | Ayushman Card List Name Check | Ayushman Card New List

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment