Agnipath Scheme | अग्निपथ योजना 2022 : 10 पास 46 हजार छात्र आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए भर्ती होंगे

By: Saurabh Ninawe

On: December 8, 2025

Follow Us:

Job Details

Agnipath Scheme Indian Army Agniveer: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ (Agnipath) को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ भर्ती योजना को लॉन्च करते हुए इसे क्रांतिकारी सुधार वाला कदम बताया है।

Angipath Scheme 2022


इसमें अग्निवीर (Agniveer)  युवाओं को कम उम्र में सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार के काबिल भी बनाया जाएगा। इस दौरान उन्हें शानदार वेतन भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि चार साल के कार्यकाल के दौरान और उसके बाद कुल कितना पैसा मिलेगा? साथ ही यह भी जानते हैं कि चार साल बाद उनके पास क्या विकल्प होंगे? आगे पढ़िए विस्तार से …

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के पात्रता मानदंड?

  1. इच्छुक युवक-युवती का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  2. आवेदक की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के मध्य होना जरूरी।
  3. आवेदक उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।
  4. जो 10वीं पास होंगे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान कक्षा 12वीं पढ़ाई भी कराई जाएगी।

प्रशिक्षण और चार साल के सेवाकाल के बाद क्या होगा?

  1. चार साल के कार्यकाल में पहले छह महीने ट्रेनिंग दी जाएगी।
  2. इसके बाद सेना के जवानों के साथ देश सेवा का मौका मिलेगा।
  3. अग्निवीरों का चार वर्षीय सेवाकाल खत्म होने के बाद वे इच्छानुसार रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  4. हालांकि, रेगुलर काडर में कुल अग्निवीरों में से अधिकतम 25 फीसदी को जगह मिलेगी।
  5. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद घर भेज दिया जाएगा।
  6. जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें स्वरोजगार के काबिल बनाया जाएगा।
  7. साथ ही सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
  8. इसके साथ ही अग्निवीर को पूर्व सैनिक कोटे का भी लाभ मिलेगा।

Agnipath Scheme: 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा

पहले साल 46 हजार युवक-युवतियों की भर्ती जाएगी। यहां संख्या हर साल कम या ज्यादा हो सकती है। यह योजना सेना भर्ती रैलियों की जगह लेगी। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी कार्यावधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना, टीम वर्क, शारीरिक फिटनेस में वृद्धि, देश के प्रति निष्ठा और बाहरी खतरों, आंतरिक खतरों और प्राकृतिक आपदाओं के समय राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता शामिल है।

Agnipath Scheme: अग्निवीर कॉर्प्स फंड में पीएफ की तरह होगा दोहरा लाभ

हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार 500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। इसमें से 70 फीसदी राशि वेतन के तौर पर दी जाएगी। बाकी 30 फीसदी अग्निवीर कॉर्प्स फंड अर्थात सेवा निधि पैकेज में जमा होंगे। चार साल में वेतन कटौती से कुल बचत करीब 5.02 लाख रुपये होगी। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। यानी कि पीएफ की तरह यह दोहरा लाभ होगा। इस राशि पर जमा ब्याज भी मिलेगा। चार साल में वेतन कटौती से बचत और सरकार का अंशदान दोनों मिलाकर करीब 11.71 लाख रुपये हो जाएंगे। यह राशि इनकम टैक्स फ्री होगी। इस तरह चार साल बाद अग्निवीर को मासिक वेतन के अलावा सेवा निधि पैकेज से एकमुश्त 11.71 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Agnipath Scheme: जानें हर महीने कितना मिलेगा वेतन
सालमूल वेतनकटौतीप्रतिमाह वेतन
प्रथम वर्ष30,0009,00021,000
दूसरे वर्ष33,0009,90023,100
तीसरे वर्ष36,50010,95025,580
चौथे वर्ष40,00012,00028,000

Agnipath Scheme: ऐसे समझें साल में कितना पैसा मिलेगा

समयावधिमासिक वेतनकुल राशि
पहले साल की कुल तनख्वाह21,000 x 122,52,000
दूसरे साल की कुल तनख्वाह23,100 x 122,77,200
तीसरे साल की कुल तनख्वाह25,580 x 123,06,960
चौथे साल की कुल तनख्वाह28,000 x 123,36,000

Agnipath Scheme: 23 लाख 43 हजार की कमाई

यानी कि चार साल बाद प्रत्येक अग्निवीर को उसकी चार साल की कुल तनख्वाह जोकि 11,72,160 रुपये होती है उसके अलावा बचत और सरकारी अंशदान ब्याज सहित कुल 11.71 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे। अर्थात चार साल में कुल 23 लाख 43 हजार 160 रुपये की कमाई होगी। इसके साथ ही अग्निवीर को पूर्व सैनिक कोटे का भी लाभ मिलेगा।

Agnipath Scheme: अगर शहीद हो गए या दिव्यांग हो गए तो

अग्निवीर के सेवा के दौरान शहीद होने या दिव्यांग होने पर आर्थिक मदद भी मिलेगी। अगर कोई अग्निवीर शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। यानी कुल राशि लगभग 01 करोड़ 23 लाख 43 हजार होगी। जबकि अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और चार साल के वेतन के साथ सेवा निधि भी। यानी कि कुल 67.43 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

Agnipath Scheme: योजना में कैसे होगा चयन?
सभी तीन सेनाओं के लिए एक ऑनलाइन केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से नामांकन किया जाएगा, जिसमें विशेष रैलियों और मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों जैसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क से कैंपस साक्षात्कार आदि शामिल हैं। नामांकन ‘ऑल इंडिया ऑल क्लास’ के आधार पर होगा और पात्र आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होगी। अग्निवीर सशस्त्र बलों में नामांकन के लिए निर्धारित चिकित्सा पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे जैसा कि संबंधित श्रेणियों/ कार्यों पर लागू होता है। विभिन्न श्रेणियों में नामांकन के लिए अग्निवीरों की शैक्षणिक योग्यता यथावत रहेगी। जैसे- जनरल ड्यूटी (जीडी) सैनिक में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं है।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment