Aadhar Card : क्या आपके आधार कार्ड में 02 मोबाइल नंबर लिंक है चेक करें यहाँ से

By: Saurabh Ninawe

On: January 28, 2026

Follow Us:

Job Details

Aadhar Card mobile number link check : अगर आप यह जानना चाहते है कि आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) कहीं दो मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं है तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे है। दूरभाष संचार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन) ने यूज़र्स के लिए एक नए वेब पोर्टल को शुरू किया है।

Aadhar Card Two Number

जिसे TAFCOP (टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन) बोला गया है। पोर्टल माध्यम से नागरिक अपने रजिस्टर्ड आधार कार्ड से जारी सिम कार्ड की जांच कर सकेंगे और यह पता लगा सकेंगे की उनके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक्ड है। यह पोर्टल वर्तमान में केवल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है।

TAFCOP पोर्टल यूज़र्स को एक सुरक्षा प्रदान करता है। अब नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उन मोबाइल नंबर्स की रिपोर्ट कर सकेंगे जिसका वह आप प्रयोग नहीं करते या जिन नंबर्स की वह पहचान नहीं कर पाते। इसका उद्देश्य यूज़र्स के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। बता देते है कि दूरभाष विभाग के नियम (रूल्स) व विनियम (रेगुलेशन) के अनुसार एक अकेले नागरिक के आधार कार्ड से 9 मोबाइल नंबर को जोड़ा जा सकता है।

नागरिक यदि जिन नंबर की पहचान नहीं कर पा रहे है या किसी नंबर का उपयोग करना उन्होंने बंद कर दिया है और वह आधार कार्ड से लिंक है तो वह इसकी रिपोर्ट कर आधार कार्ड से अपना नंबर हटवा सकते है। जिससे नागरिकों के साथ किसी भो तरह का धोका नहीं होगा। आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर जानने के लिए आवेदक को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद पोर्टल द्वारा आपको सभी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।

ऐसे जानिए आपने अपने आधार (Aadhar Card) में कौन सा मोबाइल नंबर दिया है

पोर्टल पर आधार कार्ड(Aadhaar Card) में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर्स को देखने के लिए और वेरीफाई करने के लिए जांच कैसे करें नीचे बताई गयी प्रकिया का पालन करें ?

  • यूज़र्स को सबसे पहले TAFCOP की ऑफिसियल वेबसाइट (tafcop.dgtelecom.gov.in) पर विजिट करना है।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको अपना मोबाइल संख्या भरना है और अनुरोध OTP पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  • इसे आप बॉक्स में भर दें और वैलिडेट पर क्लिक कर दें।
  • अगर आपका OTP सत्यापन सही रहा तो आपको अगले पेज पर आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ लिंक्ड मोबाइल नंबर्स की लिस्ट भी दिखाई देगी।
  • इसके बाद आप दिए गए नंबर्स को देख सकते है यदि आप इनमें से किसी नंबर को नहीं पहचान पा रहे या आपका नंबर उपयोग में नही है तो आप पोर्टल द्वारा टेलीकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में इसकी रिपोर्ट कर सकते है।
  • अगर आप को नंबर की रिपोर्ट करनी है तो आप संख्या के लेफ्ट साइड के चेक बॉक्स पर क्लिक करें, अगर आप आपको नंबर याद नहीं तो आप यह मेरा नंबर नहीं पर क्लिक करें और यदि आपको किसी नंबर की आवश्यकता नहीं या आप उसका उपयोग नहीं करते तो आवश्यक नहीं पर क्लिक कर दें।
  • और इसके बाद रिपोर्ट बटन पर क्लिक कर दें।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment