PF Money Withdrawal : PF का पैसा इस तरीके से निकाल सकते है अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन

By: Saurabh Ninawe

On: February 2, 2026

Follow Us:

Job Details

PF Money Withdrawal : कर्मचारी भविष्य निधि खाता के सब्सक्राइबर अपने जीवन में वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा निकालते हैं। पहले ईपीएफ अकाउंट (EPF Account) से पैसे निकालने की प्रक्रिया लंबी होती थी। फॉर्म को भरकर ईपीएफ कार्यालय में जमा करना होता था फिर खाते में पैसे जमा होने की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी,

PF Money Withdrawal

हालांकि अब ईपीएफओ ने दावा प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ईपीएफ खाताधारक ऑनलाइन क्लेम फॉर्म जमा कर सकतेहैं, रकम सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है। हालांकि कई ईपीएफ ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं है कि पीएफ अकाउंट से ऑनलाइन पैसा कैसे निकाला जाए आइए जानते है।

ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालने से पहले बैलेंस जानना जरूरी है, ईपीएफ अकाउंट से बैलेंस जानने के कई तरीके हैं। बैलेंस चेक करने के बाद आप ईपीएफ मेंबर पोर्टल पर क्लेम के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपका यूएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। यूएएन नंबर, आधार और पैन कार्ड बैंक खाते से भी लिंक होना चाहिए। यूएएन को एक्टिवेट करते समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर भी चालू होना चाहिए।

ईपीएफ अकाउंट से पैसे कैसे निकालें- (PF Money Withdrawal)

  1. सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट https://epfindia.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करें। या आप सीधे https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पोर्टल खोल सकते हैं।
  3. यूएएन और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  4. लॉगइन करने के बाद सर्विस सेक्शन पर क्लिक करें।
  5. ऑनलाइन सर्विस टैब पर जाएं और क्लेम विकल्प चुनें।
  6. उसके बाद बैंक अकाउंट नंबर डालें और वेरिफाई करें।
  7. इसके बाद ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करें।
  8. पीएफ एडवांस (फॉर्म 31) का चयन करें और कारण बताएं।
  9. उसके बाद क्लेम फॉर्म सबमिट करें।
  10. पीएफ क्लेम फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के 15 से 20 दिनों के भीतर बैंक अकाउंट में पैसा जमा कर दिया जाता है।

क्या था इस पोस्ट में

इस पोस्ट में सामने आ बताया कि आप अगर किसी कंपनी में काम करते हैं और आपका PF हर महीने करता है और आपको कोई इमरजेंसी पड़ गई है जिसकी PM का पैसा निकालना पड़ा है तो आप यहाँ से ऑनलाइन PM का पैसा कैसे निकलता है यह तरीक़ा बताया गया है यहाँ से जा सकते हैं और आप ख़ुद ही इस तरीक़े से अपना PF का पैसा निकाल सकते हैं अगर आपको कोई दिक़्क़त हो रही है PM का पैसा निकालने में तो हमें कमेंट्स एक्शन में जाके कॉमेंट करें हम आपकी समस्या का समाधान करेंगे

Disclaimer : यहाँ एक जानकारी है जो हम आप तक पहुचाते है, हमारा उद्देश्य है आप योजना की जानकारी, स्टेटस, लिस्ट जान सके, चेक कर सके इससे जुड़ा कोई भी फैसला आपका अंतिम फैसला होगा, इसके लिए हम या हमारी टीम का कोई भी मेम्बर जिम्मेदार नहीं होगा : धन्यवाद

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment