Aadhar Card का कोई भी काम अब होगा घर बैठे नहीं जाना पड़ेगा आधार सेण्टर जाने पूरी जा

By: Saurabh Ninawe

On: December 18, 2025

Follow Us:

Job Details

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है. छोटे से लेकर बड़े कामों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता जरूर पड़ती है. ऐसे में “भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)” भी अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहती है. वह लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर अपडेट (UIDAI Update) लाते रहते हैं|

जिनके माध्यम से लोग बिना किसी समस्या के घर बैठे Aadhar Card से जुड़े काम अपने मोबाइल से कर सके. लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक ऐसा ही फीचर लॉन्च किया है, जिससे लोगों को आधार कार्ड से जुड़े कामों (Aadhar Card Update) में सहायता मिलेगी. चलिए जानते हैं |

Aadhaar Card New Service 2023

कई बार हमारे Aadhar Card में कुछ जानकारियां गलत होती है, जिन्हें हमें सही कराने की आवश्यकता होती है-जैसे कि नाम में गलती, Date Of Birth में गलती या एड्रेस गलत होता है, ऐसे में इन्हें सही कराने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ता है, कई बार लगातार आधार कार्ड सेवा केंद्र के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं जिससे परेशानी के साथ-साथ हमारा समय भी बर्बाद होता है. ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए AI Chatbot Aadhaar Mitra की शुरुआत की है. यह AI Chatbot Support क्या है? चलिए जानते हैं-

Aadhar Card

UIDAI Launched New AI Chatbot Aadhaar Mitra

UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए नया फीचर लॉन्च (UIDAI New Feature Launch) किया है, जिसका नाम “Aadhaar Mitra” रखा है. इस नए फीचर के माध्यम से आप आसानी से आधार कार्ड से जुड़े काम कर सकते हैं, इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी|

Aadhaar Mitra AI Chatbot की मदद से आप घर बैठे अपने Aadhar Card Location, Aadhaar Registration, Aadhar Card Update Status, PVC Aadhar Card Order Status या फिर किसी प्रकार की कंप्लेंट की स्थिति जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं |

AI Chatbot Aadhaar Mitra को इस तरह से ले सकते हैं उपयोग में

  • सबसे पहले “Uidai Aadhar Card” की आधिकारिक वेबसाइट Uidai.Gov.In पर जाएं |
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर राइट साइड में नीचे की तरफ “Aadhaar Mitra” का बॉक्स दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें |
  • AI Chatbot Aadhaar Mitra” पर टेप करने के बाद वह ओपन हो जाएगा |
  • इसके बाद GET STARTED पर क्लिक करें|
  • अब आप आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी पूछ सकते हैं|

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment